Pushpa 2 टीज़र आउट: चौंकाने वाला है 'पुष्पा द रूल' का टीज़र, नहीं देखा होगा अल्लू अर्जुन का जबर्दस्त एक्शन और हैरान कर देने वाला लुक  

दक्षिण भारत के अभिनेता अल्लू अर्जुन 2024 अपने नाम करने जा रहे हैं। पिछले दो साल से फैंस उनकी फिल्म पुष्पा 2 (पुष्पा द रूल) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो जल्द ही खत्म होने वाला है। पुष्पा 2 इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। 
 
अल्लू अर्जुन एक बार फिर स्क्रीन पर छाने वाले हैं। पुष्पा राज की कहानी की अगली कड़ी कुछ ही हफ्तों में सामने आने वाली है। इसी बीच फिल्म पुष्पा: द रूल का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें लाल चंदन की तस्करी का कारोबार और उसके राजा पुष्प राज का अतरंगी अंदाज नजर आ रहा है। READ ALSO:-पेट्रोल डीजल की कीमत आज: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, तुरंत देखें ईंधन की नई दरे.....

 

अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर के फैंस को सरप्राइज देते हुए पुष्पा: द रूल का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 

  <a href=https://youtube.com/embed/wboGYls1Bns?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/wboGYls1Bns/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुष्पा द रूल के टीजर में अल्लू अर्जुन बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं।  साड़ी, ज्वेलरी और फुल मेकअप के साथ पुष्पा का ये लुक फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ाने वाला है। 1 मिनट 8 सेकेंड के इस टीजर में अल्लू अर्जुन पैर से लेकर सिर तक अपने लुक से हैरान कर रहे हैं। टीज़र में उनका एक्शन पुष्पा राज की पावर पैक परफॉर्मेंस की झलक देता है।

 

पुष्पा राज ने बढ़ाया उत्साह
हाल ही में निर्माताओं द्वारा पुष्पा द रूल के टीज़र रिलीज़ की घोषणा की गई थी। एक-एक कर अल्लू अर्जुन के लुक से पर्दा हटता गया। रविवार को टीज़र रिलीज़ के संबंध में एक अपडेट दिया गया जिसमें फिल्म से अभिनेता का पूरा लुक सामने आया। वहीं, अब पुष्पा द रूज का टीजर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। 

 

पुष्पा द रूल की कहानी क्या है?
यह फिल्म चंदन और उसके तस्कर पुष्प राज की कहानी है। 2021 में रिलीज़ हुई पुष्पा द राइज़ में एक जिद्दी और सनकी पुष्पा राज के सबसे बड़े तस्कर बनने की कहानी दिखाई गई। आख़िरकार पुष्पा राज का सामना अपने जैसे ज़िद्दी पुलिसवाले से होता है। अब पुष्पा 2 में ये कहानी आगे बढ़ेगी और दोनों के बीच दुश्मनी का पागलपन भरा दौर देखने को मिलेगा। यह देखना सबसे दिलचस्प होगा कि आखिर में जीत किसकी होगी। 

 

कब रिलीज होने वाली है फिल्म?
पुष्पा: द रूल का निर्देशन सुकुमार ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है। पुष्पा द रूल में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना और फहद फासिल नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।