Punjabi New Song: Parmish Verma का नया पंजाबी गाना 'Hor Dus' मचा रहा धूम

Parmish VermaSong 2021: पंजाबी सिंगर और एक्टर Parmish Verma का नया पंजाबी गाना Hor Dus रिलीज हुए कई दिन हो चुके हैं।

 

Parmish VermaSong 2021: पंजाबी सिंगर और एक्टर Parmish Verma का नया पंजाबी गाना Hor Dus रिलीज हुए कई दिन हो चुके हैं। हालांकि अभी भी यह गाना लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रह है। परमिश वर्मा के फैंस इस गाने के दीवाने हो गए हैं और इसे ही गुनगुना रहे हैं। ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस खूबसूरत रोमांटिक गीत का म्‍यूजिक यस प्रूफ ने दिया है, जबकि बोल होमबॉय ने लिखे हैं। संगीत वीडियो गुनबीर सिंह सिद्धू और मनमोर्ड सिद्धू द्वारा निर्मित है। इसमें प्रिया अठवाल को कास्‍ट किया गया है। इस गाने में लवर अपनी प्रेमिका के लिए गाना गाता नजर आता है। ये गाना सुनने में काफी कैची है, यही वजह है कि लोग इसके दीवाने हो रहे हैं। Read Also: Shehnaz Gill और Diljit Dosanjh की फिल्म Honsla Rakh का Trailer रिलीज, Sonam Bajwa भी आएंगी नजर