Manike Mage Hithe : श्रीलंका का वो गाना जो आज हर भारतीय गुनगुना रहा है, रातोंरात स्टार बनीं Yohani

Manike Mage Hithe Song को Yohani और सिंगर-कंपोज़र सतीशन ने मिलकर गाया है। गाना 22 मई को योहानी के यूट्यूब चैनल पर रीलिज हुआ था।
 

इन दिनों एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है जिसका नाम है माणिके मगे हिते (Manike Mage Hithe) (මැණිකේ මගේ හිතේ)। हालांकि यह गाना भारत हीं श्रीलंका की सिंगर योहानी (Yohani) ने गाया है। यह गाना किसी भारतीय भाषा में नहीं बल्कि सिंहली भाषा में है, लोगों को इसका मतलब भी नहीं पता, लेकिन इसके बावजूद Manike Mage Hithe Song सोशल मीडिया समेत सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Manike Mage Hithe Song को योहानी और सिंगर-कंपोज़र सतीशन ने मिलकर गाया है। योहानी की आवाज़ और धीमे-धीमे म्यूज़िक का कमाल है कि गाना सुनने में काफी सूदिंग लग रहा है। गाना 22 मई को योहानी के यूट्यूब चैनल पर रीलिज हुआ था, लेकिन 29 अगस्त तक यूट्यूब पर माणिके मगे हिते को साढ़े 7 करोड़ से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। 

गाना इतना पॉपुलर हो चुका है कि भारत में भी सेलेब्स इस पर अपने-अपने वीडियोज़ बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। परिणिती चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसी गाने पर एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। इसके अलावा इस गाने का हिंदी वर्जन भी बनाया गया है।

योहानी श्रीलंका में पहले ही से काफी पॉपुलर थीं, लेकिन इस गाने ने उन्हें भारत में भी रातोरात स्टार बना दिया। लोग Manike Mage Hithe Viral Video को खूब सर्च कर रहे हैं। उधर सोशल मीडिया पर कुछ मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। जिनमें कहा जा रहा है कि शुक्र है कि बादशाह काे यह गाना समझ नहीं आया, नहीं तो बचपन का प्यार गाने की तरह इस गाने का भी नाश कर देते।