Ameen Sayani डेथ न्यूज़:  रेडियो की गोल्डन आवाज अमीन सयानी का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का निधन हो गया है। उनसे समस्त देशवासियों की भावनाएँ भी जुड़ी हुई थीं। इस बात की पुष्टि उनके बेटे ने की है। अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका शो बिनाका गीतमाला काफी लोकप्रिय था।
 
अमीन सयानी का निधन: रेडियो के स्वर्ण युग की आवाज माने जाने वाले अमीन सयानी का निधन हो गया है। लंबे समय तक उनकी आवाज़ लोगों को मधुर गीत सुनाती रही और कई देशवासियों की भावनाएँ भी उनसे जुड़ी रहीं। इस बात की पुष्टि उनके बेटे ने की है। अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।Read also:-हैकर्स लाए हैकिंग की नई तकनीक, सोशल मीडिया यूजर्स टारगेट पर, रहें अलर्ट, 8 कंपनियां कर रही हैं जासूसी

 

अमीन सयानी के बेटे राजिल सयानी ने यह दुखद खबर साझा की है। उनके मुताबिक सयानी को कल रात एचएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिससे उनकी मौत हो गई। वह अपने समय के बेहद लोकप्रिय रेडियो प्रस्तोता थे और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काफी मशहूर थे। उनके निधन से श्रोताओं और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

 

अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 को मुंबई में हुआ था। अमीन सयानी को रेडियो की दुनिया से उनके भाई हामिद सयानी ने परिचित कराया था। उन्होंने अपने करियर के पहले 10 वर्षों तक अंग्रेजी कार्यक्रम किये। उन्हें ऑल इंडिया रेडियो को घर-घर में लोकप्रिय बनाने का श्रेय भी दिया जाता है।

 

बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं
अमीन सयानी ने न सिर्फ पर्दे के पीछे अपनी आवाज से लोगों का मनोरंजन किया बल्कि वह कुछ फिल्मों में भी नजर आये। उन्हें तीन देवियां, भूत बांग्ला, कत्तल और बॉक्सर जैसी फिल्मों में अभिनय करते देखा गया था। इन फिल्मों में वह एक शो प्रस्तोता की भूमिका में नजर आये और ज्यादातर मौकों पर उनकी भूमिका कैमियो थी।

 

कई सितारों से करीबी रिश्ते
अमीन सयानी का नाम बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों के साथ जुड़ा। खबरों की मानें तो वह राज कपूर को स्कूल के दिनों से जानते थे। इसके अलावा वह गायक मुकेश को भी जानते थे। वह गायक मुकेश को सबसे दयालु इंसान मानते थे। इसके अलावा गायक किशोर कुमार के साथ भी उनकी बॉन्डिंग अच्छी थी. वह किशोर को एक अनसुलझा इंसान मानते थे। अमीन सयानी का जुड़ाव गायकों से इसलिए ज्यादा था क्योंकि वह खुद भी एक समय गायक बनना चाहते थे।

 

कई पुरस्कार जीते
अमीन सयानी ने अपने करियर में कई पुरस्कार भी जीते। उन्हें साल 2009 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें 1992 में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा पर्सन ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया था। उन्हें साल 1991 में इंडियन सोसाइटी ऑफ एडवरटाइजर्स द्वारा गोल्ड मेडल भी दिया गया था।