मुनव्वर फारुकी के बाद 'बिग बॉस 17' के इस पॉपुलर कंटेस्टेंट की सरेआम पिटाई, वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे

बिग बॉस 17 के प्रतियोगी शो खत्म होने के बाद भी चर्चा में बने हुए हैं। मुनव्वर फारुकी से लेकर अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल तक लगभग सभी प्रतियोगी सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि मुनव्वर फारुकी पर अंडे से हमला किया गया था। अब बिग बॉस 17 के एक और कंटेस्टेंट की पिटाई की जानकारी सामने आई है। 
 
मशहूर यूट्यूबर और लोकप्रिय बिग बॉस 17 के प्रतियोगी मुनव्वर फारुकी के बाद अब उनके दुश्मन और यूट्यूबर अनुराब डोभाल की सरेआम पिटाई की कहानी सामने आई है। UK07 सवार यानी अनुराग डोभाल की अब दिल्ली में सरेआम पिटाई हुई है। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैलता नजर आ रहा है। इसे देखने के बाद उनके फैंस के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। READ ALSO:-बाइक को 2 किलोमीटर तक घसीटती ले गई लॉरी…निकल रही थी चिंगारी, लटका था युवक, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला Video..

 


दिल्ली में अनुराग की पिटाई
सोशल मीडिया पर अनुराग डोभाल का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें अनुराग डोभाल कार के अंदर बैठे हैं और बाहर भारी भीड़ ने उन्हें घेर रखा है। इस अफरा-तफरी में अनुराग डोभाल अपने ड्राइवर से तुरंत कार स्टार्ट करने के लिए कह रहे हैं और काफी परेशान नजर आ रहे हैं। वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है. बिग बॉस से जुड़ी जानकारी शेयर करने वाले फैन पेज द खबरी ने अनुराग डोभाल का ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में जानकारी दी गई कि दिल्ली में अनुराग डोभाल की पिटाई हुई। इस दौरान अनुराग को घबराकर कार से बाहर झांकते देखा जा सकता है और उनका डर उनके चेहरे और आवाज पर साफ नजर आ रहा है। 

 

अनुराग की मुश्किलें बढ़ गईं
बिग बॉस 17 के घर में अनुराग डोभाल का सफर काफी मुश्किल रहा। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने मेकर्स पर बदसलूकी के गंभीर आरोप भी लगाए। हालांकि शो खत्म हो चुका है और सभी प्रतियोगी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन अनुराग डोभाल की मुश्किलें अभी भी कम नहीं हुई हैं।