Aashram 3 Trailer: 3 जून को आ रहा है बाबा निराला, आस्था के नाम पर पाखंड की खुलेगी पोल!

 
बॉबी देओल की चर्चित वेब सीरीज Aashram के तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब फैंस के यह इंतजार खत्म होने वाला है। Aashram Season 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को देखने से साफ नजर आ रहा है कि Aashram Season 3 की कहानी Aashram Season 1 और Aashram Season 2 से भी ज्यादा दिलचस्प और सस्पेंस से भरी नजर आ रही है। इतना ही नहीं ट्रेलर में बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी नजर आईं हैं जो बाबा निराला को अपने हुस्न से रिझाती नजर आ रहीं हैं। read more. स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच मे जुटी

बाबा निराला आगे क्या करेगा यह जानने के लिए फैंस हैं बहुत उत्सुक

Aashram 1 और Aashram 2 ने वेब सीरीज की दुनिया मे कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए फैंस को दीवाना बना दिया था। जपनाम और बाबा जाने मन की बात जैसे डायलॉग हर किसी की जुबान पर थे। आस्था का चोला ओढ़ कर पाखंड का खेल करने वाले बाबा निराला आगे क्या करेगा यह जानने के लिए फैंस बहुत उत्सुक हैं।

  <a href=https://youtube.com/embed/RhCwkmNUV-s?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/RhCwkmNUV-s/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

ट्रेलर में देखने को मिल रहा है कि बाबा निराला का दरबार खुल गया है और आस्था के नाम पर एक बार भी पाखंड का चोला ओढ़े वो नजर आएंगे।

ट्रेलर की शुरुआत गरीबों वाले बाबा के जयकारे के साथ होती है। इसके बॉबी देओल कहते नजर आ रहे हैं कि वो जो चाहें उन्हें मिले, भगवान हूं मैं,भगवान निराला। हालांकि इस बार ट्रेलर में बाबा निराला हाय हाय के नारे भी सुनने को मिल रहे हैं। वहीं नेताओं ने भी बाबा निराला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यानी इस सीजन में एक तरफ बाबा निराला के भक्त जहां उन्हें भगवान मानकर पूजते नजर आएंगे, वहीं नेताओं से से लेकर पुलिस बाबा के खिलाफ एक्शन लेते नजर आएंगे। पूरी सीरीज की कहानी ड्रग्स, रेप और राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी।

 Aashram Season 3 जून 3 को MX Player पर स्ट्रीम होगी। aashram सीरीज के निर्देशक प्रकाश झा हैं। सीरीज की शूटिंग के दौरान उन्हें और Aashram की पूरी टीम को कई विवादों का भी सामना करना पड़ा।