UPSSSC Lekhpal Notification 2022 : यूपी लेखपाल के हजारों पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन की पूरी प्रक्रिया देखें

UPSSSC Lekhpal Notification 2022: इस भर्ती के लिए आवेदन 07 जनवरी से शुरू होंकर 28 जनवरी तक होंगे।
 
UPSSSC Lekhpal Notification 2022 : यूपी लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सरकार ने इसमें 8 हजार से अधिक रिक्तियां निकाली हैं। अर्हता वाले अभ्यार्थी इसमें आवेदन कर सकते हैं।

 

जानकारी के अनुसार ऐसे छात्र जिन्होंने यूपी पीईटी 2021 एग्‍जाम (UP PET 2021 exam) क्‍वालिफाई कर लिया है। वे लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 07 जनवरी से शुरू होंकर 28 जनवरी तक होंगे। बताया गया है कि फॉर्म ऑनलाइन  http://upsssc.gov.in/ भरे जाएंगे। also read : पंजाब में पीएम की सुरक्षा में चूक : "सीएम चन्नी को शुक्रिया कहना कि मैं जिंदा लौट पाया" : मोदी

कुल 8085 रिक्त पदों पर भर्ती

यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्‍शन कमीशन (UPSSSC) ने कुल 8085 लेखपाल के रिक्‍त पद पर भर्ती  का नोटिफिकेशन जारी किया है। जानकारी के अनुसार जो उम्‍मीदवार यूपी पीईटी 2021 एग्‍जाम (UP PET 2021 exam) पास कर गए हैं। वह इसका आवेदन कर सकेंगे। 

 

ये हैं पद

  • अनारक्षित - 3271 पद
  • SC - 1690 पद
  • ST - 152 पद
  • OBC - 2174 पद
  • EWS - 798 पद

स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट

जानकारी के अनुसार इन पदों पर उम्‍मीदवार अपने UPSSSC PET Scorecard के आधार पर ही भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। कैंडिडेट्स के स्‍कोर के आधार पर ही आवेदन शॉर्टलिस्‍ट किए जाएंगे।

 

इतनी होनी चाहिए उम्र

जानकारी के अनुसार उम्‍मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्‍मीदवारों को 25/- रुपये के आवेदन शुल्‍क के साथ अपना आवेदन दर्ज करना होगा। इसके अलावा दर्ज आवेदन में 04 फरवरी तक संशोधन करने की भी छूट दी जाएगी।