उत्तर प्रदेश में आएगी नौकरियों की बाढ़, 6 महीने में भरे जाएंगे 15000 खाली पद, जानें किन-किन पदों पर हैं वैकेंसी......

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व, शिक्षा, विद्युत, लोक सुरक्षा एवं श्रम सेवायोजन जैसे सरकारी विभागों में भर्तियां की जा रही हैं। इसमें अकाउंटेंट समेत कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उत्तर प्रदेश सरकार छह महीने में राज्य के 15,586 युवाओं को नौकरी देने जा रही है। इसमें 7,172 नए पदों के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
 
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व, शिक्षा, विद्युत, लोक सुरक्षा और श्रम सेवायोजन जैसे सरकारी विभागों में भर्तियां की जा रही हैं। इसमें अकाउंटेंट समेत कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उत्तर प्रदेश सरकार छह महीने में राज्य के 15,586 युवाओं को नौकरी देने जा रही है। इसमें 7,172 नए पदों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। READ ALSO:-DSSSB Recruitment 2024 : फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर, कुक समेत कई पदों पर आई वैकेंसी, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राज्य में 15000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो सकती है। आइए जानते हैं इसमें कौन से पद भरे जा सकते हैं।

 

उत्तर प्रदेश में इन पदों पर भर्तियां
उत्तर प्रदेश सरकार छह महीने में राज्य के 15,586 युवाओं को नौकरी देने जा रही है। इसमें 7,172 नए पदों के लिए आवेदन लिए जाएंगे और 10,139 पदों के लिए परीक्षा आयोजित कर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस संबंध में विभिन्न आयोगों ने सरकार को जानकारी दे दी है। इनमें सबसे अहम है राजस्व लेखाकार के 4700 पदों पर भर्ती।

 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही इसके लिए विज्ञापन जारी करेगा और ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू करेगा। आयोग ने 8085 राजस्व लेखाकार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जूनियर इंजीनियर, जूनियर असिस्टेंट और तकनीकी संवर्ग के पदों के लिए भी आवेदन स्वीकार करेगा।

 

बिजली विभाग में भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अधिकतम 5447 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लेगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 598 पदों पर और विद्युत सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन 1136 पदों पर भर्ती करेगा। इसके अलावा राज्य के विभिन्न आयोगों द्वारा 10139 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। 

 

कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर प्रदेश में अकाउंटेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि, UPSSSC द्वारा जारी अधिकांश रिक्तियों के लिए, केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं जिनके पास UPSSSC PET पास प्रमाणपत्र है। नई रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नजर रखनी चाहिए।