शिवलिंग की जगह असली नाग का किया जोड़े ने रुद्राभिषेक, वीडियो देख लोग बोले- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भारत में अंधविश्वासी लोगों की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जोड़े को असली सांप की पूजा करते देखा जा सकता है।
 
हिंदू धर्म में कोई भी त्योहार हो या कार्यक्रम सबसे पहले भगवान की पूजा की जाती है, ताकि घर की सुख-समृद्धि बनी रहे। इसके अलावा भी हमारे देश में पूजा-पाठ की कई पद्धतियां देखने को मिलती हैं। पेड़ों और पत्थरों की पूजा तो आपने कई बार देखी और सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको एक अनोखी पूजा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आप सपने में भी नहीं सोच सकते। यह तो सभी जानते हैं कि भगवान शिव को नागों से कितना प्रेम है। उनका श्रृंगार ही नाग का है। लेकिन क्या कोई असली नाग की पूजा कर सकता है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जोड़े ने पूजा के दौरान अंधविश्वास की हदें पार कर दीं. वह असली नाग की पूजा करते नजर आ रहे हैं। READ ALSO:-मक्खियों को खाने के चीजों पर क्यों नहीं बैठने देना चाहिए? ये वीडियो देख आपकी सब समझ आ जाएगा

 

कपल ने की असली नाग की पूजा
वीडियो में दिख रहा है कि एक नाग थाली में बैठा है और एक जोड़ा उसका रुद्राभिषेक कर रहा है। परिवार के सभी सदस्य भी वहां मौजूद हैं। पंडित जी पूजा की सभी विधियां पूरी करवा रहे हैं। इस बीच, परिवार का एक सदस्य कुछ उठाकर जोड़े को देता है। तभी नाग अपना फन फैलाकर शख्स को काटने की कोशिश करता है, लेकिन शख्स बच जाता है। नाग सभी लोगों को गुस्से से देखने लगता है, जिसे देखकर लोग डर जाते हैं। 

  allowfullscreen

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे 3 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि पूजा करने की भी एक सीमा होती है, ये लोग सीधे भगवान से मिलना चाहते हैं। 

 

एक ने लिखा कि आप एक बेजुबान जानवर को क्यों परेशान कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि देश अभी भी अंधविश्वास से घिरा हुआ है और इससे बाहर निकलने की जरूरत है। एक ने लिखा कि सनातन धर्म में हर जानवर की पूजा की जाती है। एक ने लिखा कि इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, किसी जानवर को इस तरह अपनी उंगलियों पर नहीं नचाना चाहिए। एक ने लिखा कि भारत में कितना अंधविश्वास है, अगर नाग के दांत नहीं तोड़े गए होते तो कोई घटना हो सकती थी।