Christmas Day : Peer Foundation ने मलिन बस्ती में बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस डे, खूब डांस किया, कौरोल्स गाए

Christmas Day Celebration : फाउंडेशन के स्वयंसेवक  हर रोज उद्गम क्लासेज प्रोजेक्ट के तहत करीब तीन साल से पढ़ा रहे हैं।
 
Christmas Day Celebration : मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों का अनोखा क्रिसमस रहा। एक संस्था ने बच्चों के साथ क्रिसमस डे सेलिब्रेट किया, बच्चों के साथ मिलकर डांस किया और गिफ्ट बांटे। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस डे विश किया।

 

पीयर फाउंडेशन (Peer Foundation) काफी समय से मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही उन्हें सामाजिक शिक्षा देने का काम कर रही है। फाउंडेशन के स्वयंसेवक  हर रोज उद्गम क्लासेज प्रोजेक्ट के तहत करीब तीन साल से पढ़ा रहे हैं। फाउंडेशन के स्वयं सेवकों ने इस बार क्रिसमस अलग अंदाज में मनाया।

कैरोल्स गाए और खूब डांस किया

सभी सदस्य मलिन बस्ती में बच्चों के बीच पहुंच गए। इस दौरान बच्चों के साथ मिलकर कैरोल्स गाए और खूब डांस किया। इस दौरान सभी ने मिलकर चॉकलेट, टॉफी आदि खाईं।

 

फाउंडेशन के सदस्य सत्यम और समीरा सांता क्लाज बनकर आए और बच्चों को गिफ्टस दिए। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस विश किया। 

 

इनका रहा सहयोग

क्रिसमस डे सेलिब्रेशन में मुख्य रूप से संस्था की ओर से शान्तनु, सत्यम, समीरा, अदित्य, धीरज, ऋतिका, निमिषा व अल्तमश आदि का योगदान रहा।

33 माह से शिक्षा दे रही पीयर फाउंडेशन 

जानकारी के अनुसार पीयर फाउंडेशन के स्वयं सेवक प्रोजेक्ट उद्गम क्लासेज के तहत करीब 33 माह से मलिन बस्तियों में जाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। संस्था के सदस्यों ने बताया कि कोरोना काल में भी उन्होंने हर रोज 2 घंटे बच्चों को पढ़ाने का कार्य जारी रखा। बताया कि संस्था द्वारा शिक्षा, मासिक धर्म कार्यशाला, स्किल डेवलेपमेंट और जागरूता अभियान चलाए जाते रहे हैं।