मेरठ : डायलिसिस कराकर घर लौट रहीं मां-बेटी की स्कूटी को कार ने टक्कर मारी, महिला की मौत
उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा मवाना रोड स्थित मसूरी गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी के साथ स्कूटी पर घर लौट रही थी, इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक मेरठ के इंचौली क्षेत्र के सांधन गांव निवासी नीरज बीमार थी। शनिवार दोपहर को अपनी बेटी मेघा के साथ नीरज स्कूटी पर जसवंत राय अस्पताल गईं थीं। यहां नीरज की डायलिसिस होनी थी। देर शाम जब नीरज और मेघा घर लौट रहे थे तो मसूरी गांव के पास मवाना की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी पर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां बेटी सड़क पर गिर गईं और नीरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि मेघा के गंभीर चोट आई हैं। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया।
आसपास मौजूद लोगों ने 112 को सूचना दी। पुलिसकर्मी दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। नीरज के पति प्रियपाल सिंह मवाना तहसील में कार्यरत हैं।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें
Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे | Join |
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे | Subscribe |
Instagram पर फॉलो करे | Follow |
Faceboook Page फॉलो करे | Follow |
Tweeter पर फॉलो करे | Follow |
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे | Join |