मेरठ : परतापुर में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, महिला समेत 6 लोग घायल
उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए खूनी संघर्ष में एक महिला समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है जमीनी विवाद को लेकर हुई नोकझोंक हिंसक हो गई और खूनी संघर्ष में बदल गई। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे को लाठी-डंडों से जमकर पीटा।
पटना मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के पूठा रोड स्थित एक गांव की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है और विरोध करने पर अभद्रता और भुगत लेने की धमकी देते हैं। बुधवार को भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में लात घूंसे चल गए और दोनों पक्षों ने एक दूसरे को लाठी-डंडों से पीटा।
इस हिंसक झड़प में दो लोगों के सर पर गंभीर चोट आई है जिन की हालत नाजुक बनी हुई है जबकि एक महिला भी बुरी तरह घायल हुई है। पीड़ित ने परतापुर पुलिस को मामले की शिकायत की पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें
Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे | Join |
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे | Subscribe |
Instagram पर फॉलो करे | Follow |
Faceboook Page फॉलो करे | Follow |
Tweeter पर फॉलो करे | Follow |
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे | Join |