गाजियाबाद हादसा : ठेकेदार अजय ने किया हैरान करने वाला खुलासा; खोली भ्रष्टाचार की पोल

 

गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित श्मशान में रविवार को हुए हादसे के मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। ठेकेदार अजय त्यागी ने पुलिस के सामने कैमरे पर कबूल किया है कि सरकारी ठेके के काम में 28 से 30 परसेंट कमीशन अधिकारियों को जाता था।

मर्दों की कामुकता और सेक्स पावर बढाते हैं ये 5 चीजें

पुलिस ने सोमवार रात 25 हजार के इनामी ठेकेदार अजय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े जाने के बाद अजय त्यागी कमीशन और भ्रष्टाचार की पोल खुद खोल रहा है।

बता दें कि रविवार को मुरादनगर में एक शवदाह गृह की छत ढह गई थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल थे। मलबे से 38 लोगों को बाहर निकाला गया था। पुलिस का कहना है कि बारिश से बचने के लिए कई लोग इमारत के नीचे खड़े थे जिसे हाल ही में बनाया गया था, तभी यह छत ढह गई और सारे लोग मलबे में दब गए। जानकारी है कि श्मशान घाट में जिस गलियारे की छत ढही है, उसका निर्माण कार्य दो महीने पहले शुरू हुआ था। इस गलियारे को बनाने में करीब 55 करोड़ रुपए की लागत आई थी और इसे 15 दिन पहले ही आम लोगों के लिए खोला गया था।