Bijnor में शिक्षिका की हत्या : पैदल-पैदल कहीं जा रही थी प्रिया, बदमाशों ने सिर से सटाकर गोली मार दी

Bijnor: प्रिया परिजनों का कहना है कि प्रिया का पति कमल से विवाद चल रहा था, इससे पहले भी वह उन पर हमला कर चुकाा था, लेकिन तब प्रिया बच गई थीं। 

 
उत्तरप्रदेश के बिजनौर शहर की की साकेत कॉलोनी में एक 32 वर्षीय शिक्षिका की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत फैल गई। वहीं जानकारी मिलने पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।

 

बताया जा रहा है कि बिजनौर शहर की रहने वाली 32 वर्षीय प्रिया दत्त शर्मा पत्नी कमल शर्मा आरबीडी कॉलेज में शिक्षिका थी। शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे वह साकेत कॉलोनी से पैदल जा रही थीं। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रिया को गोली मार दी और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने प्रिया के सिर के पीछे की तरफ पिस्टर सटाकर गोली मारी थी। गोली लगते ही प्रिया जमीन पर गिर गई और उनकी मौत हो गई। Read Also : Meerut: अविवाहित छोटे भाई की जमीन हड़पने के लिए बड़े भाई ने कर दी हत्या, 3 गिरफ्तार

 

उधर महिला को गोली लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रिया को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर प्रिया परिजनों का कहना है कि प्रिया का पति कमल से विवाद चल रहा था, इससे पहले भी वह उन पर हमला कर चुकाा था, लेकिन तब प्रिया बच गई थीं। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के चलते ही प्रिया ससुराल छोड़कर अपने मायके में परिवार के साथ साकेत कॉलोनी रह रही थी। हालांकि प्रिया के पिता गणेश मूल रूप से बड़वाली मुरादाबाद के रहने वाले हैं।

 

 परिजनों का कहना है कि प्रिया के पति कमल ने ही उनकी हत्या की है। डॉ.धर्मवीर सिंह का कहना है कि टीमें लगाई गई हैं। हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा पुलिस ने मौके की सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन की जांच करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।