बेटियों को आगे बढ़ने के लिए मदद की नहीं, बल्कि एक मौके की आवश्यकता : महिला कल्याण अधिकारी

मेरठ महिला कल्याण विभाग (Meerut Women Welfare Department) द्वारा कैंप लगाकर जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
 
यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath)  का महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान है। जिसके लिए सरकार द्वारा समय-समय पर अभियान चलाए जाते रहे हैं। कुछ समय पूर्व सीएम योगी ने मिशन शक्ति 3.0 (Mission Shakti 3.0) शुरू किया गया। जिसमें महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी, इमरजेंसी में मदद के लिए मोबाइल नंबर आदि की जागरूकता आदि करना हैं। जिसके तहत मेरठ महिला कल्याण विभाग (Meerut Women Welfare Department) द्वारा कैंप लगाकर जागरूक करने का काम किया जा रहा है।

 

महिला कल्याण अधिकारी माधुरी शर्मा (Women Welfare Officer Madhuri Sharma) ने बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार (District Probation Officer Ajit Kumar) के निर्देशन में शुक्रवार को सरूरपुर ब्लॉक के मैनपुट्‌ठी में स्वावलंबन कैंप लगाया गया। उन्होंने बताया कि कैंप में उपस्थित महिलाओं/बलिकाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में बताया गया। read also : Breaking: पूरे देश में बढ़ी सख्ती, केंद्र सरकार ने जारी की नई कोविड गाइडलाइन, डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन को भी मंजूरी

 

यह हैं मुख्य योजनाएं

 

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (Beti bachao Beti Padhao)
  •  मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Chief Minister Kanya Sumangala Yojana)
  • राष्ट्रीय निराश्रित महिला पेंशन योजना (National Destitute Women Pension Scheme)
  •  स्पॉन्सरशिप (sponsorship)
  •  मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (Chief Minister Child Service Scheme)
  •  रानी लक्ष्मी बाई एवं बाल सम्मान कोष (Rani Laxmi Bai and Bal Samman Kosh)
  • बाल विवाह रोकथाम (child marriage prevention)
  • हेल्पलाइन नंबर (wpmens's helpline number)
महिला कल्याण अधिकारी माधुरी शर्मा ने कहा कि वर्तमान में बेटियों को आगे बढ़ने के लिए किसी की मदद की नहीं बल्कि एक मौके की आवश्यकता है। कैंप में उपस्थित माता-पिता, परिजनों को बालिकाओं  को शिक्षा दिलाने व उन्हें प्रेरित करने की बात कही गई। कैंप में बताया गया कि  योजनाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए महिला शक्ति केंद्र कचहरी में संपर्क कर सकते हैं। Read Also : भारत में पहले से कम बच्चे पैदा कर रहे मुस्लिम फिर भी 60 साल में आबादी 4% बढ़ी, इतनी ही हिंदू आबादी घटी
महिलाओं को मिश्न शक्ति 3.0 के बारे में जानकारी देतीं महिला कल्याण अधिकारी माधुरी शर्मा।

टीकाकरण के लिए प्रेरित किया

 

 इस दौरान कैंप में उपस्थित महिलाओं व युवतियों को स्वास्थ्य केन्द्रों में हो रहे कोरोना टीकाकरण के बारे में जानकारी देते हुए टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। वहीं,  बालिकाओं/महिलाओं को संकट के समय हेल्पलाइन नम्बरों 1090, 181, 112,1076, 108 की मदद लेने की सलाह दी गई।। कार्यक्रम में इस दौरान बाल संरक्षण इकाई  के परामर्शदाता जितेंद्र कुमार ने सभी विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया।