सरधना में 20 लाख रुपये ना देने पर विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, पति सहित 6 पर मुकदमा 

मेरठ जिले के सरधना में 20 लाख रुपये की मांग ना पूरी होने पर ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप है। पुलिस ने पति सहित 6 लोगों पर सरधना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 
 
यूपी के मेरठ जिले के सरधना में एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है आरोप पति सहित ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर है सरधना थाना प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

जानकारी के अनुसार सीतापुर निवासी  खोखे लाल गुप्ता ने अपनी पुत्री रुबी की शादी मेरठ के सरधना निवासी दीपक जैन पुत्र राजकुमार जैन से की थी। पिता खोखे लाल गुप्ता के मुताबिक  करीब दो सप्ताह से बेटी किसी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा था। बेचेन होने पर वह सोमवार को सरधना स्थित बेटी के घर पहुंचे। वहां दामाद और ससुराल के अन्य लोगों से रूबी के बारे में पूछा तो वह टालने लगे। आरोप है कि बाद में उन्होंने कहा कि अब आपकी बेटी से कभी बात नहीं हो पाएगी। 

 

खोखे लाल गुप्ता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान रख रहते थे। इतना ही नहीं, उससे 20 लाख रुपये लाने की मांग कर रहे थे। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर उसकी हत्या कर दी गई है। पीड़ित पिता सरधना थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।  पढ़ें - 27 सितंबर से बेकार हो जाएंगे ये Android Mobiles: Google के कई Apps नहीं करेंगे काम, जानिए क्यों।

 

रुबी के पिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ 20 लाख रुपये नहीं देने पर हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर पति दीपक सहित परिवार के 6 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 

इस मामले में सरधना थाना प्रभारी बृजेश  कुमार का कहना है कि विवाहिता के पिता द्वारा दी गई तहरीर पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी। सबसे पहली प्रथमिकता रूबी का पता लगाना है।  Read Also : गूगल ने माना OK Google बोलते ही कर्मचारी सुनते हैं आपकी हर बात, जेब में रखा है मोबाइल तब कंपनी सब कुछ सुनती है