मेरठ : वॉइस ऑफ खाकी संगठन ने पुलिसकर्मियों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

 
यूपी के मेरठ में शनिवार को वॉइस ऑफ खाकी संगठन (पंजिकृत)  (Voice of Khaki Organization) द्वारा पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन के सदस्य अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
संगठन के सदस्यों द्वारा पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी कड़ी धूम में ट्रफिक संभाल रहे हैं। जाम से निजात दिलाने से लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का काम पुलिसकर्मियों मुख्यत सिपाही वर्ग पर ज्यादा होता है। इसी लिए संस्था ने इन्हें सम्मानित करने का फैसला लिया। जिसमें संस्था के लोगों ने पुलिसकर्मियों को माला व मेडल पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। 
संगठन के सदस्यों द्वारा पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

संगठन से ये रहे उपस्थित 

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूसुफ इदरीसी, राष्ट्रीय महामंत्री वंशिका कौशिक, एडवोकेट अनिल राष्ट्रीय कानूनी सलाकार, उषा  सिंह महानगर अध्यक्ष, साधना शर्मा महानगर मीडिया प्रभारी, नीलम राजपूत उपाध्यक्ष महानगर मेरठ, अधिवक्ता अर्चना, अमित गर्ग, विनीत जैन, अमित गर्ग और रूपक अग्रवाल आदि  उपस्थित रहे।
संगठन के सदस्यों द्वारा पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।