सोने-चांदी के रेट में भारी गिरावट, खरीदने का अच्छा मौका, जानें क्या है आज का भाव....

पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की गिरती कीमतें निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच रही हैं। बुधवार को भी इनकी कीमतों में गिरावट आई। इनकी गिरती कीमतों की वजह से सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए यह अच्छा समय कहा जा रहा है। जानिए बुधवार को कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी। 
 
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को इन दोनों की कीमतों में फिर गिरावट आई। इन धातुओं में निवेश करने वालों को जहां नुकसान हो रहा है, वहीं सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए यह अच्छा समय बताया जा रहा है। इस सप्ताह इन दोनों धातुओं की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 10 दिनों में सोने में सिर्फ 2 दिन और चांदी में 3 दिन तेजी आई है। दोनों धातुओं की कीमत पिछले 10 दिनों के मुकाबले निचले स्तर पर है।READ ALSO:-अब उत्तर प्रदेश में इन अपराधों के लिए नहीं मिलेगी अग्रिम जमानत, कैबिनेट ने अध्यादेश प्रस्ताव को दी हरी झंडी

 

सोने का दाम हुआ 72 हजार
बुधवार को 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने दोनों की कीमतों में कमी आई। 24 कैरेट सोना 72 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 22 कैरेट सोने में जहां 250 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई, वहीं 24 कैरेट सोना भी 230 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। इस गिरावट के साथ 22 कैरेट सोने की कीमत 66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत में भी कमी आई है। यह सोना 210 रुपये घटकर 54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

 

चांदी के दाम में  भारी गिरावट
बुधवार को चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट आई। यह 1000 रुपये सस्ती हो गई। इस गिरावट के साथ चांदी की कीमत 90 हजार रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। यह इस हफ्ते की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 22 जून को इसमें 2000 रुपये की गिरावट आई थी। चांदी में पिछले 5 दिनों से गिरावट जारी है और अब यह अपने 10 दिन के निचले स्तर पर पहुंच गई है।

 

चार महानगरों में सोने और चांदी की कीमतें
दिल्ली: सोने की कीमत 72,150 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 90,000 रुपये/1 किलोग्राम।
मुंबई: सोने की कीमत 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 90,000 रुपये प्रति 1 किलोग्राम।
चेन्नई: सोने की कीमत 72,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 94,500 रुपये प्रति 1 किलोग्राम।
कोलकाता: सोने की कीमत 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 90,000 रुपये प्रति 1 किलोग्राम।
दूसरे शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
शहर 22K सोने के रेट 24K सोने के रेट
बेंगलुरु 66000 72000
हैदराबाद 66000 72000
केरल 66000 72000
पुणे 66000 72000
वडोदरा 66050 72050
अहमदाबाद 66050 72050
जयपुर 66150 72150
लखनऊ 66150 72150
पटना 66050 72050
चंडीगढ़ 66150 72150
गुरुग्राम 66150 72150
नोएडा 66150 72150
गाजियाबाद 66150 72150

नोट: ऊपर बताई गई सोने और चांदी की कीमतें गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार हैं। इन कीमतों में कोई टैक्स नहीं जोड़ा गया है। आपके शहर में ज्वैलर्स की दुकान पर सोने और चांदी की कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं। सोने और चांदी की कीमतें उन पर लगाए जाने वाले मेकिंग चार्ज, जीएसटी आदि टैक्स के कारण अधिक हो सकती हैं।