आखिर आप अपने Paytm वॉलेट का यूज कब तक कर सकते हैं, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिया जवाब....

RBI द्वारा एक विस्तृत FAQ जारी किया गया है। इस FAQ में आपको आपके सभी सवालों के जवाब मिलेंगे। खासकर आपके वॉलेज से जुड़े सवाल। आइए आपको यह भी बताते हैं कि आप अपने पेटीएम (Paytm) वॉलेट का इस्तेमाल कितने समय तक कर सकते हैं।
 
पेटीएम (Paytm) पेमेंट बैंक काफी समय से चर्चा में है। हर किसी का सवाल है कि पेटीएम (Paytm) का क्या होगा? क्या उन्हें पेटीएम (Paytm) का उपयोग करना चाहिए? Paytm वॉलेट में रखे पैसों का क्या होगा? उस पैसे का उपयोग कब किया जा सकता है? इन सभी सवालों के जवाब के लिए आरबीआई (RBI) की ओर से एक विस्तृत FAQ जारी किया गया है। इस FAQ में आपको आपके सभी सवालों के जवाब मिलेंगे। खासकर आपके Paytm वॉलेज से जुड़े सवाल। आइए आपको यह भी बताते हैं कि आप अपने पेटीएम (Paytm) वॉलेट का इस्तेमाल कितने समय तक कर सकते हैं। आपको बता दें कि 15 मार्च के बाद पेटीएम वॉलेट बंद हो जाएगा।READ ALSO:-भारतीय रेलवे : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर! कश्मीर घाटी में दौड़ेगी पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

 

आप Paytm वॉलेट का उपयोग कब तक कर सकते हैं?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 16 फरवरी को जारी अपने FAQ में कहा कि Paytm पेमेंट्स बैंक (PPBL) के ग्राहक शेष राशि उपलब्ध होने तक अपने Paytm वॉलेट में पैसे का उपयोग कर सकेंगे। आरबीआई (RBI) ने कहा कि ग्राहक Paytm वॉलेट से उपलब्ध राशि तक पैसे निकाल सकते हैं या इसे दूसरे बैंक खाते या अन्य Paytm वॉलेट में ट्रांसफर कर सकते हैं। RBI ने FAQ में कहा कि आप Paytm वॉलेट में उपलब्ध राशि का उपयोग, निकासी या किसी अन्य वॉलेट या बैंक खाते में ट्रांसफर करना जारी रख सकते हैं। हालाँकि, व्यापारी भुगतान के लिए न्यूनतम केवाईसी (KYC) वॉलेट का उपयोग किया जा सकता है।

 Business restrictions imposed on Paytm Payments Bank Limited-PLEASE CHECK:-

15 मार्च तक राहत
31 जनवरी को, आरबीआई (RBI) ने पेटीएम (Paytm) पेमेंट्स बैंक पर प्रमुख व्यावसायिक प्रतिबंध लगाए, जिसमें 29 फरवरी के बाद नई जमा स्वीकार करने और क्रेडिट लेनदेन करने पर प्रतिबंध भी शामिल था। अब, सेंट्रल बैंक ने जमा स्वीकार करने और क्रेडिट लेनदेन के लिए समय सीमा को आंशिक रूप से बढ़ाने की घोषणा 15 मार्च की है। 

 

अनियमितताएं पाई गईं
आरबीआई (RBI) को केवाईसी (KYC) में बड़ी अनियमितताएं मिलीं, जिसके कारण ग्राहकों, जमाकर्ताओं और वॉलेट धारकों को गंभीर जोखिम का सामना करना पड़ा। इसलिए, उसने पेटीएम (Paytm) पेमेंट्स बैंक पर व्यावसायिक प्रतिबंध लगा दिए। केंद्रीय बैंक ने कहा कि एक व्यापक सिस्टम ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटरों की रिपोर्ट में महत्वपूर्ण अनियमितताएं सामने आई हैं। जिसके कारण आगे की पर्यवेक्षणीय कार्रवाई की आवश्यकता है। 11 मार्च, 2022 को आरबीआई ने दूसरी बार पेटीएम (Paytm) पेमेंट्स बैंक को नए ग्राहक लेने से रोक दिया था, यह कहते हुए कि उसने अपने केवाईसी (KYC) मानकों का उल्लंघन किया है।