बिना स्लिप और I-Card के ही बदले जाएंगे 2 हजार के नोट, SBI ने कहा-नहीं भरना होगा फॉर्म, एक बार में बदल सकेंगे 10 नोट

स्टेट बैंक ने रविवार को 2000 के नोट को बदलने के लिए गाइडलाइन जारी की है। भारत के सबसे बड़े बैंक ने कहा कि नोट बदलने के लिए किसी ID की जरूरत नहीं है। 
 
स्टेट बैंक ने रविवार को 2000 के नोट को बदलने के लिए गाइडलाइन जारी की है। भारत के सबसे बड़े बैंक ने कहा कि नोट बदलने के लिए किसी आईडी की जरूरत नहीं है। कोई फॉर्म नहीं भरना होगा। एक बार में 2000 के सिर्फ 10 ही नोट बदले जा सकते हैं।READ ALSO:-राशन लेने में समस्या : अगर राशन देने से किया मना या वजन में हो रही कोई भी गड़बड़ी, नोट कर लें ये नंबर, तुरंत होगी कार्रवाई!

स्टेट बैंक ने यह नोटिफिकेशन इसलिए जारी किया है क्योंकि नोट बदलने को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग जानकारियां दी जा रही थीं। कहा जा रहा था कि नोट बदलने के लिए आधार जैसी आईडी जरूरी होगी और एक फॉर्म भी भरना होगा।

 

इससे पहले 19 मई को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा की थी। RBI ने 30 सितंबर तक ऐसे नोट बैंकों में बदलवाने या खातों में जमा करने को कहा है। बैंक ने यह भी कहा है कि इसके बाद भी यह वैध रहेगा।

 

नोट बदलने की प्रक्रिया 23 मई से शुरू होगी.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को 2000 रुपए के नोट का चलन बंद करने का ऐलान किया था। RBI ने साफ किया कि 2000 रुपए के नोट पर रोक नहीं लगाई गई है। हालांकि, रिजर्व बैंक ने नोट बदलने की समय सीमा तय की है। ये नोट 30 सितंबर तक बैंक में उपलब्ध रहेंगे। नोट बदलने की प्रक्रिया 23 मई से शुरू होगी। इस दौरान इन नोटों का इस्तेमाल वैसे ही होता रहेगा जैसे ये हैं।