Ola और Ather की बिक्री में 76% गिरावट, इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचना हुआ मुश्किल, जानें क्या है इसकी वजह

अप्रैल का महीना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों के लिए बेहद खराब रहा है। बिक्री में 76 फीसदी तक की भारी गिरावट आई है। सिर्फ ओला या एथर ही नहीं बल्कि कई अन्य बड़ी दोपहिया कंपनियों की बिक्री में भी भारी गिरावट देखी गई है।
 
इस साल मार्च का महीना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों के लिए काफी अच्छा रहा। इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री काफी अच्छी रही। लेकिन अप्रैल का महीना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों के लिए बेहद खराब रहा है। बिक्री में 76 फीसदी तक की भारी गिरावट आई है. सिर्फ ओला या एथर ही नहीं बल्कि कई अन्य बड़ी दोपहिया कंपनियों की बिक्री में भी भारी गिरावट देखी गई है। इस गिरावट के पीछे FAME-2 सब्सिडी खत्म होने का बड़ा असर दिख रहा है। आइए जानते हैं किस कंपनी को हुआ कितना नुकसान। READ ALSO:-सज गया केदारनाथ धाम, श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह; देखिए बाबा की पालकी और सजावट का खास वीडियो

 

ओला और एथर का हाल ख़राब 
विस्तार से बात करें तो पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक के 33,963 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे गए थे, जबकि इस साल मार्च महीने में कंपनी ने 53,320 स्कूटर बेचे थे। ऐसे में कंपनी को इस महीने 36.30% का घाटा हुआ है। एथर को इस बार भारी नुकसान हुआ है। इस साल मार्च में कंपनी ने 17,232 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे थे, जबकि पिछले महीने कंपनी सिर्फ 4,062 यूनिट्स ही बेच पाई थी। यानी इस बार एथर की बिक्री में 76.43% की गिरावट आई है।

 

इसके अलावा Ampere की बिक्री में भी 16.52% का घाटा हुआ है, पिछले महीने कंपनी ने 2511 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि इस साल मार्च में कंपनी 3008 यूनिट्स बेचने में सफल रही। अन्य इलेक्ट्रिक कंपनियों ने पिछले महीने 9,639 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि इस साल मार्च महीने में 18,547 यूनिट्स की बिक्री हुई।

 

यानी इस बार 48.03 फीसदी का नुकसान हुआ है। देखा जाए तो वित्त वर्ष 2024-25 का पहला महीना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों के लिए बेहद खराब रहा। उम्मीद है कि आने वाले महीनों में बिक्री पहले से बेहतर होगी।