Mahindra ने अक्टूबर में किया शानदार बिजनेस, बुलेरो सबसे ज्यादा बिकी, Mahindra XUV700 की 2 हफ्तों में हुई 65000 बुकिंग

Mahindra कंपनी ने अक्टूबर माह में अच्छा व्यापार किया है। इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी ने 2 हफ्तों में 65 हजार बुकिंग की है।
 
Mahindra XUV700 : महेंद्रा कंपनी की कारें बाजार में अपना दबदबा कायम रखे हुए हैं। अगर पिछले माह की बात की जाए तो कंपनी ने अपने व्यापार में वृद्धि की है। जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2021 मं कंपनी ने देश में 20 हजार से ज्यादा यूनिट की बिक्री की है। जो कि 10 फीसदी ज्यादा है। बताया जा रहा है कि इसमें सबसे ज्यादा Bolero ने बाजी मारी है। वहीं, बुलेरो का नया लुक लोगों को भा रहा है जिसने कंपनी की बिक्री में इजाफा कर दिया है।  वहीं, Mahindra XUV700 की दो सप्ताह में ही 65 हजार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं।

 

जानकारी हो कि Mahindra XUV700 शानदार गाड़ियों में शुमार है। वहीं, करीब दो सप्ताह पहले ही महेंद्रा ने कार क्रेश टेस्टिंग में 5 स्टार रेटिंग पाई है। जिसमें Mahindra XUV700 सबसे मजबूत गाड़ी देखी गई है। जिसको लेकर कंपनी पर लोगों का विश्वास और भी ज्यादा बढ़ गया है। बता दें कि अक्टूबर 2021 में बोलेरो (Bolero) की कुल 6,375 यूनिट्स की बिक्री हुई।

ऐसा रहा महेंद्रा कंपनी का प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार महिंद्रा (Mahindra) ने पिछले महीने बिक्री के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया था। डाटा के अनुसार कंपनी ने अक्टूबर 2021 में देश में 20,034 यूनिट्स की बिक्री की थी। यह अक्टूबर 2020 के मुकाबले करीब 10 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल अक्टूबर में कुल 18,317 यूनिट्स की बिक्री की गई। महिंद्रा की 7 सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी बोलेरो (suv bolero) की पिछले महीने सबसे ज्यादा बिक्री हुई थी। हालांकि, यह पिछले साल अक्टूबर में हुई बिक्री से 16.3 फीसदी कम है। यह भी पढ़ें - 499 रुपये में करें Bounce Infinity इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग, 2 दिसंबर को हो रहा लॉन्च, Ola S1 से होगी टक्कर

बोलेरो की अधिक बिक्री

बिक्री के मामले में पिछले साल की बात की जाए तो कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में 7,624 यूनिट्स की बिक्री की थी। बोलेरो पिछले महीने 14वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। बोलेरो के बाद दूसरे नंबर पर कंपनी की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 है, लेकिन इसकी बिक्री में भी गिरावट आई है। इस साल अक्टूबर में, कंपनी ने XUV300 की 4,203 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के इसी महीने में 4,882 यूनिट्स थी। बताया जा रहा है कि अगली दिवाली के आसपास इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का नया वेरिएंट लॉन्च  हो सकता है। यह भी पढ़ें - Maruti Suzuki Baleno फेसलिस्ट मॉडल की फोटो हुईं लीक, कई बदलाव सामने आए, आप भी देखें

 

Mahindra XUV700 की दो हफ्तों में 65 हजार बुकिंग

कंपनी के अनुसार Mahindra XUV700 पर उपभोक्ताओं से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि XUV700 को लॉन्च के सिर्फ दो हफ्तों में 65,000 बुकिंग मिल चुकी हैं। कंपनी ने एसयूवी की डिलीवरी भी शुरू कर दी है और पिछले महीने कुल 3407 यूनिट्स की बिक्री की। जो XUV700 डिलीवर की जा रही है उसमें सिर्फ पेट्रोल वैरिएंट है। कंपनी इस महीने के अंत से डीजल वेरिएंट की डिलीवरी शुरू करेगी। कंपनी का मानना है कि Mahindra XUV700 शानदार गाड़ियों में रहेगी।  read also : Toyota E- SUV से उठा पर्दा, दमदार फीचर्स से बाजार पर कब्जा करेगी यह Electric car, लॉन्चिंग जल्द, देखें