आपकी CNG कार कम दे रही माइलेज, तो इन तरीकों को अपनाने से बढ़ जाएगा, ट्राई कीजिए

सीएनजी फिटिड वाहनों में सीएनजी सिलेंडर (CNG) से लेकर पूरी किट तक की सर्विस होना जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप सर्विस नहीं कराते हैं तो लाइन में कचरा आने के चलते गैस की ज्यादा खपत होती है
 
पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतें और साथ ही बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण के चलते सरकार सीएनजी (CNG), इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric vechile) की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहीं है। वर्तमान में काफी संख्या में लोग सीएनजी का प्रयोग वाहनों में लंबे समय से कर रहे हैं। सीएनजी वाहन प्रयोग करने वालों को लिए यह खबर फायदेमंद हो सकती है। 

 

आपने देखा होगा कि आपके पास सीएनजी फिटिंग वाली कार (car with cng fitting) है। परंतु उसका माइलेज अच्छा नहीं आ पा रहा है।  इस समस्या का हल आज हम आपको बताने वाले हैं। आप इन टिप्स की मदद से अपनी सीएनजी की कार का माइलेज अच्छा बना सकते हैं।  यह भी पढ़ें - Tata Punch Launch : टाटा पंच लॉन्च, जानें देश की सबसे सुरक्षित कार की कितनी है कीमत।

 

हम अपने पेट्रोल-डीजल (Petrol Desial ) के वाहनों की समय-समय पर सर्विस कराते हैं। इस  प्रकार सीएनजी फिटिड वाहनों में सीएनजी सिलेंडर से लेकर पूरी किट तक की सर्विस होना जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप सर्विस नहीं कराते हैं तो लाइन में कचरा आने के चलते गैस की ज्यादा खपत होती है।

 

सर्टिफाइड स्टेशन से लगवाएं किट

 हमेशा याद रखें अपनी गाड़ी सर्टिफाइड स्टेशन से ही पूरी सीएनजी किट लगवाएं। कई बार ऐसा होता है कि आप कहीं बारह से किट लगवाकर रुपये तो बचा लेते हैं। परंतु उस फिटिंग में कई बार मेकेनिक लोकल पार्ट्स डाल देते हैं। जिससे गाड़ी के माइलेज पर फर्क पड़ता है। इतना ही नहीं खतरा भी बना रहता है। यह भी पढ़ें - महज 49 रुपये रोजाना देकर घर ले आएं TVS की शानदार XL100, दमदार परफॉर्मेंस, शानदार फीचर्स।

 

सर्टिफाइड स्टेशन से किट लगवाना आपको महंगा तो पड़ेगा परंतु आप निश्चिंत रहेंगे की इसमें कोई समस्या नहीं आने वाली है। क्योंकि जब सारी चीजें आर्थराइड होंगी तो आप समस्या से बच सकते हैं। इस लिए सीएनजी किट को अधिकृत स्थान से ही लगवाएं।

 

सीएनजी सिलेंडर की पाइप में अनदेखी करने पर लीकेज की समस्या हो जाती है। इससे कचरे में बहुत अधिक गैस की खपत होती है। इससे बचने के लिए आपको समय-समय पर लीकेज को चेक करते  रहें। अगर आप इन सभी चीजों का ध्यान रखते हैं तो आपकी गाड़ी का माइलेज बहतर हो जाएगा।