Hero Convertible Scooter : Hero ने पेश किया अनोखा इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर, मिनटों में बन जाता है स्कूटर.....

 हीरो मोटोकॉर्प ने एक शानदार इलेक्ट्रिक वाहन पेश किया है। यह एक टू-इन-वन इलेक्ट्रिक वाहन है, जो थ्री-व्हीलर भी है और जरूरत पड़ने पर इसे टू-व्हीलर में भी बदला जा सकता है।
 
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और प्रदूषण कम करने की चिंताओं के बीच भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। देश ही नहीं दुनिया भर में लोग ईवी को अपना रहे हैं। ऐसे में वाहन निर्माता कंपनियां भी इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस कर रही हैं। इसी कड़ी में हीरो मोटोकॉर्प ने एक शानदार इलेक्ट्रिक वाहन पेश किया है। यह एक टू-इन-वन इलेक्ट्रिक वाहन है, जो थ्री-व्हीलर भी है और जरूरत पड़ने पर इसे टू-व्हीलर में भी बदला जा सकता है।READ ALSO:-मेरठ : बेटी जैसे पवित्र रिश्ते को किया तार तार, "पापा कहते हैं तू मेरी गर्लफ्रेंड है" पिता के खिलाफ DMऔर SSP को लिखी चिट्‌ठी

 

अगर यह थ्री-व्हीलर है तो इसकी फ्रंट सीट पर 2 लोगों के बैठने की जगह होती है। स्कूटर अपने केबिन में विंडस्क्रीन, लाइटिंग और वैकल्पिक मौसम-सुरक्षात्मक नरम दरवाजे के बीच छिपा हुआ है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, इंडिकेटर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन हैं।

 

इस थ्री-व्हीलर में पीछे कार्गो स्पेस भी है, जहां आप अपना सामान रख सकते हैं। इसके अगले हिस्से से एक स्कूटर निकल सकता है. स्कूटर की बैठने की क्षमता भी दो लोगों के लिए है। इस पर दो लोग बैठ कर यात्रा कर सकते हैं। 

 

सर्ज एस32 में थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर के लिए अलग-अलग पावरट्रेन विकल्प हैं। इसके थ्री-व्हीलर वर्जन में 11 Kwh बैटरी पैक है। इसकी अधिकतम गति करीब 50 किमी प्रति घंटा होगी। वहीं, टू-व्हीलर वर्जन में 3.5 Kwh बैटरी पैक है। इसकी अधिकतम गति करीब 60 किमी प्रति घंटा होगी।