MG Motor ZS का अपग्रेड वेरियंट होने वाला है और भी शानदार, फटाफट फीचर्स चेक करें

2022 MG Motor ZS EV में बेहतर इंस्ट्रूमेंट कलस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है , जिससे यूजर्स को कई सुविधा मिलेगा। 
 
MG Motor ZS EV 2022 एक नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जो पहले से मौजूद एमजी ZS EV का अपग्रेड वेरियंट होगा। इसके साथ कई नए फीचर्स और नया इंटीरियर भी देखने को मिलेगा। यह बेहतर ड्राइविंग रेंज के दायरे में भी आएगा। इलेक्ट्रिक व्हीकल कार की प्राइज 13 लाख से लेकर 20 लाख तक की है। 

 

2022 MG Motor ZS EV की लॉन्चिंग तारीख 

ऑटोमेकर ने हाल ही में कार के केबिन और आराम को लेकर एक नया खुलासा किया है। इसमें नए लुक और नए डिजाइन भी के देखने को मिलेगा। हालांकि अभी तक कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया है।

MG Motor ZS EV

New MG Motor ZS EV का ध्यान आराम पर है,  जिससे गाड़ी में पीछे वाली सीट पर बैठने वालो लोगों को आराम मिल सकता हैं। इसके लिए कंपनी ने पीछे वाली सीट के बीच में आर्मरेस्ट के साथ कप होल्डर को लगाया है। साथ ही कंपनी हेडरेस्ट को देगी। ऐसे में गाड़ी से सफर करने वाले लोगों को आराम करने में सुविधा मिलेगी।

 

इसके लिए न्यू एमजी जेडएस ईवी (New MG Motor ZS EV) में बेहतर इंस्ट्रूमेंट कलस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो यूजर्स को कई सुविधा मुहैया कराया जाएगा।

2022 जेडएस ईवी ( ZS EV) के बाहरी लुक की बात करें तो इसमें फ्रंट कवर ग्रिल मिलेगी। इसमें नए डिजाइन के शॉकेट भी होंगी। साथ ही इस कार में सनरूफ की सुविधा मिलेगी। इसमें 17 इंच के नए डिजाइन किए गए एलॉय व्हील्स भी मिलेंगे। कंपनी आले वाले कार के फ्रंट फेस में बदलाव कर और भी सुविधा मुहैया कराना चाहती है।