युवाओं के दिलों में राज करने आई स्टाइलिश Lectric XP Lite इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कीमत 

Lectric XP Lite की कीमत लगभग 61 हजार रुपये है। इसे कई आर्कटिक व्हाइट, लेक्ट्रिक ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और सैंडस्टॉर्म कलर्स में खरीदा जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को अभी भारत में लॅान्च नही किया गया।
 
अमेरिकी की इलेक्ट्रिक बाइक (electric bike) बनाने वाली कंपनी Lectric ने एक नई लेटेस्ट ई-बाइक (E-Bike) Lectric XP Lite पेश की है। इस फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक का भार सिर्फ 21 किलोग्राम है। इस Lectric XP Lite bike में 300W मोटर दी गई है जिसके माध्यम से यह 32km/h की टॉप स्पीड तक जा सकती है। बाइक का लुक काफी मॉडर्न है और साथ ही बहुत आकर्षित करने वाला है। 

Lectric XP Lite की price व availability

Lectric XP Lite की कीमत लगभग 61 हजार रुपये है। इसे कई आर्कटिक व्हाइट, लेक्ट्रिक ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और सैंडस्टॉर्म कलर्स में खरीदा जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को अभी भारत में लॅान्च नही किया गया लेकिन अभी फिलहाल अमेरिका और कनाड़ा में खरीद के लिए इसे उपलब्ध किया गया है। Also Read.Maruti Suzuki Ertiga Launch : 10 लाख से कम कीमत में 7 सीटर मारुति अर्टिगा लॉन्च, इंजन में हुए ये बदलाव

Lectric XP Lite के Features

Lectric XP Lite बाइक फोल्डेबल डिजाइन के साथ बाजार में आई है, जिससे इसे फोल्ड करके कहीं भी ले जाया जा सकता है। Lectric XP Lite का वजन सिर्फ 21 किलोग्राम है। यह बाइक 125 किलोग्राम तक का लोड उठा सकती है। 


एक्सपी लाइट इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 64 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। कंपनी के मुताबिक बैटरी को 4-6 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। इसकी मोटर 720W की पीक पावर जेनरेट कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल में फ्रंट और रियर में लाइट्स दी गई हैं, जो अंधेरे और खराब मौसम जैसे हालातों में रोशनी दे सकती हैं। बाइक में 160mm के मैकेनिकल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।