UP Assembly Election: BJP के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी, 70 सीटें मिलने की उम्मीद

UP Assembly Election : उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (UP UP Assembly Election 2022) को लेकर निषाद पार्टी (Nishad Party) ने भाजपा (BJP) के साथ गठबंधन कर लिया है।
 
UP Assembly Election : उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (UP UP Assembly Election 2022) को लेकर निषाद पार्टी (Nishad Party) ने अपना रुख साफ कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर लड़ेगी और सरकार बनाएगी।

 

 

डॉ. निषाद ने बताया कि बैठक में उनकी पार्टी की सभी मांगों पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सहमति जताई है। उन्होंने अमित शाह, जेपी नड्‌डा और बीएल संतोष से मुलाकात की। पार्टी की योजना 70 सीटों से चुनाव लड़ने की है, हालांकि दोनों पार्टियों के बीच एक फॉर्मूले पर अभी सहमति नहीं बनी है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा, “निषाद पार्टी उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ेगी। हम जीतेंगे और भाजपा के साथ सरकार बनाएंगे।”  Read Also : Assembly Election: BJP में बड़ा फेरबदल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत इन नेताओं को यूपी की जिम्मेदारी

 

सीटों के बंटवारे पर BJP से चर्चा

रिपोर्टों के अनुसार, संजय निषाद ने गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष से आज दिल्ली में 2022 के यूपी चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा की। पिछले हफ्ते, निषाद ने कहा था कि निषाद समुदाय का 160 से अधिक विधानसभा सीटों पर प्रभाव है और उनकी पार्टी को कम से कम 70 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। Read Also : भाजपा : वेस्ट यूपी के 62 नेताओं को मिले कार्यभार; इनमें 8 चेहरे मेरठ के; देखिए पूरी लिस्ट

 

अगले साल फरवरी-मार्च में हो सकते हैं UP Assembly Election

उन्होंने यह भी दावा किया कि अगले साल उत्तर प्रदेश में वही पार्टी सरकार बना पाएगी जो निषाद पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा के 403 सदस्यों का चुनाव करने के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी-मार्च में होने की संभावना है। 2017 में निर्वाचित वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 14 मार्च 2022 को समाप्त होगा। Read Also : UP Assembly Election: छलका शिवपाल यादव का दर्द, कहा-भतीजे ने पहले मान ली होती बात तो आज न आती ये नौबत

 

इस बीच, अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति के बारे में बात करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी कैबिनेट मंत्रियों को चुनावी राज्यों में परियोजनाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। पीएम के निर्देशानुसार सरकार के सभी मंत्रालयों की रोजाना बैठक हो रही है और उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पर विशेष जोर देते हुए सभी राज्यों से विकास कार्यों की सूची तैयार की जा रही है।

 

यूपी और निषाद पार्टी

बता दें कि निषाद पार्टी का गठन 2016 में संजय निषाद ने किया था। निषाद पार्टी के निषाद, केवट, बिंद, मल्लाह, कश्यप, मांझी, गोंड और अन्य समुदाय कोर वोटर हैं। बता दें कि संजय निषाद एक समय में बहुजन समाज पार्टी में थे। निषाद पार्टी ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में पीस पार्टी ऑफ इंडिया, अपना दल और जन अधिकार पार्टी के साथ गठबंधन में 100 उम्मीदवारों को चुनाव लड़वाया था। हालांकि निषाद पार्टी ने केवल ज्ञानपुर सीट से जीत हासिल की थी।