मेरठ : जिलाध्यक्ष ने कहा- प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का 28 अक्टूबर को मवाना रोड रजपुरा में होगा भव्य स्वागत

UP Assembly Election 2022 : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की रथ यात्रा मेरठ में 28 अक्टूबर को आएगी। जिसका मवाना रोड रजपुरा गांव में स्वागत किया जाएगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष व कैंट प्रत्याशी  विपिन चौधरी ने बताया कि  मेरठ के बाद यात्रा मुजफ्फरनगर के लिए प्रस्थान करेगी।
 
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में लग गई हैं। मंगलवार को मेरठ के गंगानगर में स्थित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया।  पार्टी जिलाध्यक्ष व कैंट विधानसभा सीट से प्रत्याशी विपिन चौधरी के नेतृत्व में बैठक की गई। बैठक में अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व  पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जगबीर सिंह गुर्जर व पूर्व मंत्री व मण्डल प्रभारी ठा. रणवीर सिंह और उपस्थित रहे। बैठक में सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा को लेकर चर्चा की गई।

 

मेरठ जिलाध्यक्ष व कैंट प्रत्याशी  विपिन चौधरी (Meerut district president Vipin chaudhary) ने बताया कि 28 अक्टूबर को सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा मेरठ पहुंचगी। शाम के समय रजपुरा में सैकड़ों की संख्या में कार्याकर्ता रथ यात्रा को फूल-मालाओं व पुष्प वर्षा से स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि काफिले में 1 हजार गाड़ियां रहेंगी। रथ यात्रा 28 की रात को यहीं रोका जाएगा। उसके बाद 29 की सुबह को मुजफ्फरनगर के लिए प्रस्थान करेगी। उसके बाद सहारनपुर पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ।( PSP National President Shivpal Yadav) की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा एतिहासिक रहेगी।

 

किसान विरोधी है सरकार

राष्ट्रीय महासचिव जगवीर सिंह गुर्जर ने बताया कि रथ यात्रा का समापन 30 अक्टूबर को होना है। इससे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों से यह सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा गुजरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को यात्रा के समापन के बाद किन-किन पार्टियों का गठबंधन होना है यह तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रसपा पूरी तरह किसानों के साथ है हमारी सरकार आते ही यह तीनों कृषि कानूनों को रदद कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें - अब 10 मिनट में मिलेगा 10 हजार से लेकर 10 लाख तक का लोन, बस Whatsapp पर भेजिए Hi का मैसेज, रकम आपके खाते में।

 

मंडल प्रभारी ठा. रणवीर सिंह ने बताया कि  केंद्र और राज्य की सरकार ने जीना मुहाल कर दिया है। किसानों के लिए बीज, डीजल, दवा सहित सब के रेट कई गुना बढ़ा दिए गए हैं। परंतु किसानों को उनकी फसल की वाजिब कीमत नहीं दी जाती है। पिछले पांच सालों में 25 रुपये ही गन्ना मूल्य बढ़ाया गया है। इससे स्पष्ट है कि सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। उन्होंने बताया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव की रथ यात्रा का सामपन अलीगढ़ में होगा। यह भी पढ़ें - मेरठ कैंट सीट पर विपिन चौधरी होंगे प्रसपा के प्रत्याशी, सपा से विलय की खबरों के बीच शिवपाल यादव का ऐलान।

 

बैठक में यह लोग रहे मौजूद

गंगानगर पार्टी जिला कार्यालय पर हुई बैठक में प्रसपा नेता शैंकी वर्मा, मुकेश यादव, जीशान अहमद, कलुआ कुरैशी, दानिश राणा, दीपक सिरोही, अंकुर राणा, आमिर राणा, सुहैल कुरेशी, असलम, सुनील त्यागी व डॉक्टर तेवतिया आदि मौजूद रहे।