मेरठ: भाजपा पिछड़ा वर्ग महानगर कार्यकारिणी घोषित होते ही बगावत, जानिए किसे क्या जिम्मेदारी मिली, किसने की बगावत

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मेरठ महानगर कार्यकारिणी के 31 पदाधिकारियों की सूची मेरठ भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने जारी की। 

 
भारतीय जनता पार्टी आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोरशोर से जुटी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पिछड़ा वर्ग महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई कार्यकारणी में जहां तमाम नए चेहरों को जगह दी गई है तो पुराने कार्यकर्ता भी कार्यकारिणी में अपना स्थान कायम रखने में कामयाब हुए हैं। Read Also : बीजेपी युवा मोर्चा मेरठ महानगर की नई कार्यकारिणी घोषित, रमन खुराना को बड़ी जिम्मेदारी

 

पिछड़ा वर्ग मेरठ महानगर कार्यकारिणी के 31 पदाधिकारियों की सूची मेरठ भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने जारी की। इस सूची में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री और 12 सदस्यों को शामिल किया गया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, मीडिया प्रभारी और सह मीडिया प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। Read Also : Meerut : रोहित ने स्वीकारा भाजयुमो महानगर कार्यकारिणी में मिला पद, बोले- किसी से नाराजगी नहीं, पार्टी के लिए काम करेंगे

 

सदस्य ने पद लेने से इनकार कर दिया

हालांकि नई जिला पर विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। कार्यकारिणी में सम्मानजनक पद न मिलने से नाराज एक ने पार्टी पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए पद लेने से इनकार कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में सदस्य बनाए गए रोहित आनंद ने भी सम्मानजनक पद न मिलने से नाराज होकर पद लेने से इनकार कर दिया था, हालांकि बाद में उन्होंने मतभेद दूर करते हुए सदस्य पद की जिम्मेदारी ले ली थी। Read Also: ABP Cvoter Survey for UP Election 2022: क्या लोग हैं सीएम योगी से संतुष्ट, क्या है चुनावी मुद्दा, जानिए जनता की राय 

 

इन्हें मिली कार्यकारिणी में जगह  

  • अध्यक्ष: विनोद उपाध्याय
  • उपाध्यक्ष: दीपक चौधरी, सुशील प्रजापति, नीरज जिटौली, पदम सिंह सैनी, प्रेमचन्द सैनी, रूपेश पाल
  • महामंत्री : ज्ञानेन्द्र कसाना, अनिल वर्मा 
  • मंत्री: शिवम उपाध्याय, राजेन्द्र यादव, कौशल चौधरी, कपिल गोस्वामी, विशाल वर्मा, इन्द्रपाल सैनी 
  • कोषाध्यक्ष : मूलचंद कर्णवाल, 
  • कार्यालय प्रभारी: जितेन्द्र लोधी कार्यालय
  • सोशल मीडिया प्रभारी: सतीश प्रजापति 
  • मीडिया प्रभारी: मुकेश ठाकुर
  • सह मीडिया प्रभारी: अंकुर पाल
  • सदस्य: राधेश्याम सैनी, आशीष चौधरी, सुरेश लोधी, सचिन सैनी, अरूण कुमार, निखिल गोस्वामी, मोहन लाल वर्मा, राहुल चौधरी, रमेश लोधी, जितेन्द्र आर्य, राजकुमार प्रजापति 

 

सुरेश लोधी ने जताई नाराजगी

दरअसल भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मेरठ महानगर कार्यकारिणी में 12 सदस्यों में सुरेश लोधी का भी नाम है, लेकिन सूची जारी होते ही सुरेश लोधी ने इसपर नाराजगी जाहिर करते हुए भेदभाव करने का आरोप लगा दिया। उन्होंने पिछड़ा वर्ग मेरठ महानगर के अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की।  Read Also : ABP Cvoter Survey: एक बार फिर से लहरा सकता है बीजेपी का परचम, सपा-बसपा को तगड़ा झटका; सर्वे में जानें जनता का मूड

 

पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है

सुरेश लोधी का कहना है कि वे लंबे समय से भाजापा से जुड़े हैं, लेकिन कार्यकारिणी के गठन में पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने पत्र में लिखा कि मुझे पद देने के लिए न पूछा गया न बताया गया और बिना उनकी सहमति के महानगर कार्यकारिणी का सदस्य बना दिया। जिसे ग्रहण करने में मैं अमर्थ हूं, कृपया मेरा असहमति पत्र स्वीकार करें, मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं और हमेशा रहूंगा।

 

काम करने वाले लोगों को सम्मान नहीं मिलता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेश का आरोप है कि पार्टी में आपसी खींचतान हावी है। काम करने वाले लोगों को सम्मान नहीं मिलता, रिश्तेदारों और करीबियों काे पद बांटे जाते हैं। हर मोर्चे में भाई भतीजावाद हावी हो चुका है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी है। 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेश ने अध्यक्ष विनोद उपाध्याय को असहमति पत्र देते हुए कहा मैं महानगर में मंत्री रह चुका हूं। 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत के लिए पूरी मेहनत की। कैंट सीट पर 4 बार विधायक सत्यप्रकाश की जीत में भी योगदान रहा, लेकिन इसके बावजूद सीनियरिटी का ख्याल किए बिना पार्टी ने उन्हें बेहद निचला पद दिया है।