BJP झूठे मुद्दों पर सम्मेलन कर रही है, यह दुनिया की सबसे बड़ी झूठी पार्टी : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा डबल इंजन की सरकार है और इस डबल इंजन के ड्राइवर भाग गए हैं या फिर डबल इंजन की सरकार चलाने वाले लोगों को विकास दिखाई नहीं दे रहा है, या फिर वह चलाना नहीं चाहते हैं।
 
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद मैदान में उतरे हुए हैं। वे जहां जाते हैं वहां भाजपा को जरूर आड़े हाथों लेते हैं। मंगलवार मैनपुरी पहुंचे अखिलेश ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया और कहा कि भाजपा आरएसएस का राजनीतिक प्रकोष्ठ है। हमें इस पर नहीं देना है, विकास और रोजगार पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी झूठी पार्टी है, जनता को इनके झूठ और झूठे प्रचार से बचना है। 
दरअसल अखिलेश मंगलवार को सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। यहां मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा डबल इंजन की सरकार है और इस डबल इंजन के ड्राइवर भाग गए हैं या फिर डबल इंजन की सरकार चलाने वाले लोगों को विकास दिखाई नहीं दे रहा है, या फिर वह चलाना नहीं चाहते हैं। भाजपा सरकार में किसानों की आय तो दोगुनी हुई नहीं बल्कि डीजल-पेट्रोल सहित अन्य जरूरी सामान के दाम दोगुने जरूर हो गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि बीजेपी पॉलीटिकल आउटफिट है। यह आरएसएस का प्रकोष्ठ है,लेकिन हमें इसपर ध्यान नहीं देना है। असली मुद्दे बेरोजगारी और विकास के हैं, देश की संपत्ति के हैं हमें इसी पर ध्यान देना है। आज युवाओं के पास रोजगार नहीं है। नौकरी नहीं है। पुलिस और फौज में भर्ती नहीं कर पा रहे हैं। हमें विकास, रोजगार और बेरोजगारी पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा राष्ट्र सर्वोपरि है, जो लोग यह दावा करते थे दिन-रात, वो आज राष्ट्रीय संपत्तियां बेच रहे हैं इससे उनकी पोल खुल रही है। read more : 'अब पार्क और स्मारक नहीं, सिर्फ UP के विकास पर फोकस करूंगी' : बसपा सुप्रीमो मायावती।

 

भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो सम्मेलन कर रहे हैं यह तो झूठे सम्मेलन है।  असली मुद्दों के सम्मेलन नहीं करेंगे। भाजपा वाले यह बताएं इनके संकल्प पत्र का कौन सा काम पूरा हो गया। भारतीय जनता पार्टी का जो संकल्प पत्र था उसके पहले पन्ने पर लिखा है कि किसानों की आय दुगनी करेंगे और दूसरे पन्ने पर लिखा है उत्तर प्रदेश में डेयरी लेकर के नई योजना बनाएंगे ताकि ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था को बेहतर कर सकें, लेकिन इनमें से कोई संकल्प पूरा नहीं हुआ। अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दोनों पन्ने फाड़ दिए अपना संकल्प पत्र कूड़ेदान में फेंक दिया इसलिए चुनाव से पहले अलग-अलग मुद्दे उठा रही है। पढ़ें - बदन सिंह की फेसबुक पोस्ट: PM-CM से की ये अपील, लिखा- मैं आत्मसमर्पण करने को तैयार हूं... अगरबदन सिंह की फेसबुक पोस्ट: PM-CM से की ये अपील, लिखा- मैं आत्मसमर्पण करने को तैयार हूं... अगर।

 

हिंदुत्व को लेकर पूछे सवाल पर अखिलेश ने कहा कि सभी लोग हिंदू हैं और अपने घर में अगरबत्ती जलाकर आए हैं। हम भी अगरबत्ती जला कर आए हैं, लेकिन भाजपाई कहीं अगरबत्ती नहीं जलाते। शिवपाल यादव को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि कई बार इस पर बात कर चुका हूं। उनका छोटा दल हैं और उनके लिए समाजवादी पार्टी सीट छोड़ेगी साथ ही उनका पूरा सम्मान होगा।  पढ़ें - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता आगरा से गिरफ्तार, ब्राह्मण समाज के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी।