UP Assembly Election के लिए BJP ने बनाए जिला प्रभारी, पंकज सिंह को मेरठ की कमान, हरिओम को बिजनौर की जिम्मेदारी

विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में जीत दोहराने के लिए भाजपा  (Bhartiya Janta Party) उत्तर प्रदेश ने विधानसभा चुनाव 2022 से पहले अपने सभी नए जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है।

 
Meerut News: विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में जीत दोहराने के लिए भाजपा  (Bhartiya Janta Party) कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। संगठन की भी सतत समीक्षा चल रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने विधानसभा चुनाव 2022 से पहले अपने सभी नए जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 6 सितंबर, सोमवार को नवनियुक्त जिला प्रभारियों की सूची जारी की। 

 

सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की ओर से सभी छह क्षेत्रों में 98 संगठनात्मक जिला इकाइयों के प्रभारी घोषित कर दिए। पश्चिम में 19, ब्रज में 19, कानपुर में 17, अवध में 15, काशी में 16 और गोरखपुर क्षेत्र में 12 प्रभारी बनाए गए हैं। नोएडा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पंकज सिंह (MLA Pankaj Singh) को मेरठ महानगर और मेरठ जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि गौतमबुद्ध नगर की जिम्मेदारी सत्यपाल सैनी को दी गई है। नोएडा महानगर के लिए बसंत त्यागी को पार्टी ने जिला प्रभारी नियुक्त किया है। कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर को मुरादाबाद जिला की बागडोर दी गई है। Read ALso : UP Assembly Election: छलका शिवपाल यादव का दर्द, कहा-भतीजे ने पहले मान ली होती बात तो आज न आती ये नौबत

 

पश्चिम क्षेत्र में इन्हें मिली जिम्मेदारी

  • डॉ चंद्रमोहन सिंह को सहारनपुर महानगर
  • सत्येंद्र सिसोदिया को मुजफ्फरनगर 
  • कान्ता कर्दम को गाजियाबाद जिला
  • गाजियाबाद महानगर में अमित वाल्मीकि
  • बुलंदशहर में सुनीता दयाल
  • हापुड़ में देवेंद्र सिंह चौधरी
  • मुरादाबाद महानगर में वाईपी सिंह
  • मुरादाबाद जिले में सुरेंद्र नागर 
  • राजीव सिसोदिया को रामपुर
  • राजा वर्मा को संभल
  • बागपत में हिमांशु मित्तल 
  • डीके शर्मा को सहारनपुर जिला
  • अजय शर्मा को शामली
  • अमरोहा में विकास अग्रवाल
  • बिजनौर में हरिओम शर्मा

 Read Also : Read Also : अयोध्या में बोले ओवैसी: इस बार यूपी का मुसलमान चुनाव जीतेगा, पिछड़े और दलित हमारे भाई हैं, हम उन्हें टिकट देंगे

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संगठन मंत्री सुनील बंसल समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्हें पूरी ईमानदारी से आगामी विधानसभा चुनाव-2022 में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा है।

 

भाजपा ने बदले पांच जिलाध्यक्ष

जिला प्रभारियों की नियुक्ति के साथ ही पार्टी ने सोमवार को पांच जिलों के अध्यक्ष भी बदल दिए। अब महेश मिश्रा ओम श्रावस्ती, शशांक कुशमेश बाराबंकी, अवधेश कटियार उन्नाव, राजीव गुप्ता बदायूं और जगदम्बा श्रीवास्तव संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष घोषित बनाए गए हैं।