Assembly Election: BJP में बड़ा फेरबदल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत इन नेताओं को यूपी की जिम्मेदारी

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज 5 चुनावी राज्यों के लिए अपने प्रभारियों (Election In-Charge) के नाम की घाषणा कर दी है।

 
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने 2022 में देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने आज 5 चुनावी राज्यों के लिए अपने प्रभारियों (Election In-Charge) के नाम की घाषणा कर दी है। Read Also : UP Assembly Election: छलका शिवपाल यादव का दर्द, कहा-भतीजे ने पहले मान ली होती बात तो आज न आती ये नौबत

 

यूपी Assembly Elections की जिम्मेदारी इनके कंधे पर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Minister Dharmendra Pradhan) को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly elections) के लिए प्रभारी नियुक्त किया है।
जबकि, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Ministers Anurag Thakur), अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal), सरोज पांडेय (Saroj Pandey), शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje), कैप्टन अभिमन्यु (Captain Abhimanyu), अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर (Annapurna Devi and Vivek Thakur) को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सहप्रभारी बनाया है। Read Also : भाजपा : वेस्ट यूपी के 62 नेताओं को मिले कार्यभार; इनमें 8 चेहरे मेरठ के; देखिए पूरी लिस्ट

 

भाजपा ने उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर की इन्हें जिम्मेदारी दी

रतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड (Uttarakhand) की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी (Union Minister Prahlad Joshi) को दी है। पार्टी ने उनके साथ लॉकेट चटर्जी (Locket Chatterjee) और सरदार आरपी सिंह को भी सह-प्रभारी बनाया है। पंजाब चुनाव (Punjab elections) के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) के साथ-साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मणिपुर (Manipur) के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है।