लड़की की कार को अपार्टमेंट में बदलते देख आनंद महिंद्रा रह गए दंग, बोले-क्या मुझे भी ये घर किराए पर मिलेगा?

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक लड़की ने बारिश से बचने के लिए अपनी कार को अपार्टमेंट में बदल दिया है। लड़की के इस कारनामे को देखकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने इस अपार्टमेंट को किराए पर देने की मांग कर दी।
 
उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वह लोगों की क्रिएटिविटी और मोटिवेशनल वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसके साथ ही वह जरूरतमंद लोगों की मदद करने में भी पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो शेयर किया है, जो बारिश से बचने के लिए अपनी कार को घर में बदल देती है। लड़की के इस कारनामे को देखकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी हैरान रह गए और उन्होंने खुद इस अपार्टमेंट को किराए पर देने के लिए कहा।READ ALSO:-अब दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सफर करने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, 30 जून की रात्रि 12 बजे से नई दरें लागू करने की तैयारियां

 

ऐसे बनाया कार को घर
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की आउटडोर कैंपिंग करती है। सबसे पहले लड़की एक टेंट लगाती है, जिसे वह अपनी कार से जोड़ती है। फिर वह टेंट को अपने कमरे की तरह सजाती है। इसके साथ ही वह टेंट में अलग से डाइनिंग एरिया भी बनाती है। वह कार के पास ही एक और टेंट लगाती है, जिसमें बाथरूम की सुविधा है।

 

 

जानिए आनंद महिंद्रा ने क्या कहा
आनंद महिंद्रा ने खुद इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'क्या यह कैंपिंग है? मैं यहां परमानेंटली रहना चाहता हूं और इस 'अपार्टमेंट' पर किराएदार का हक चाहता हूं।' उन्होंने आगे लिखा, 'टेक्नोलॉजी से दूर और प्रकृति के बीच रहने का मजा ही कुछ और है।'

 

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग लगातार मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'यह इतना खूबसूरत है कि मैं यहां खुशी-खुशी रहूंगा।' दूसरे यूजर ने प्रकृति के प्रति चिंता जताते हुए लिखा, 'वैसे तो हम प्रकृति के पास रहना चाहते हैं, लेकिन असल में हम प्रकृति को बचाने के लिए थोड़ा सा भी प्रयास नहीं करते।'