UP : मौत की Reel! लड़की ने वीडियो रील बनाने के लिए नदी किनारे किया डांस, पैर फिसला और जा गिरी नदी में

 उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रील बनाते समय एक लड़की नदी में गिर गई, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से बच्ची को ढूंढने की कोशिश कर रही है। 
 
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की के साथ रील बनाते वक्त हादसा हो गया। और लड़की नदी में डूब गई।  वह अपनी बहनों के साथ नदी किनारे रील बनाने गयी थी, जहां उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गयी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। READ ALSO:-फिजिक्सवाला की क्लास में चला अश्लील वीडियो! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, फिर बयान जारी कर दी गई ये सफाई

 

घटना बीबीडी थाना क्षेत्र के इंदिरा नहर की है। विकास नगर निवासी लड़की का नाम मनीषा था, जिसकी उम्र 19 साल थी। जानकारी के मुताबिक, मनीषा को रील्स बनाने का शौक था, जिसे वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती थीं। इसी क्रम में वह अपनी कुछ सहेलियों व बहनों के साथ इंदिरा नहर के पास पहुंची। 

 

 

पुलिस मौके पर पहुंची
जानकारी के मुताबिक जब वह नदी किनारे आयी तो उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में गिर गयी। मनीषा को पानी में डूबता देख उसके साथ आई बहनों व सहेलियों में अफरा-तफरी मच और चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने जांच की लेकिन मनीषा का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को वहां बुलाया। गोताखोरों की मदद से लड़की की तलाश जारी है।  फिलहाल मनीषा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।