UP : फिल्मों में काम दिलवाने के नाम पर हैवानियत, इंस्टाग्राम दोस्त से गैंगरेप, चलती कार में अंजाम दी वारदात
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन युवकों ने एक मॉडल को अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपियों ने पहले चलती कार में पीड़िता के साथ गैंगरेप किया, फिर होटल में ले जाकर फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित मॉडल ने चिनहट थाने में तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Sep 3, 2024, 10:36 IST

देशभर में विरोध और प्रदर्शनों के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है। यहां तीन युवकों ने मिलकर एक मॉडल को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने पहले पीड़िता के साथ चलती कार में गैंगरेप किया, फिर उसे एक होटल में ले जाकर भी दुष्कर्म किया। पीड़ित मॉडल ने चिनहट थाने में तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। READ ALSO:-बुलंदशहर : घर के बाहर कुर्सी लगाकर बैठे थे लोग, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा; दर्दनाक हादसे में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो
पीड़िता ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया है कि वह पेशे से मॉडल है। फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती विपिन सिंह नाम के युवक से हुई थी। वह उससे मिलने कानपुर से लखनऊ आई थी। यहां आरोपी विपिन ने उसे कार में बैठाया और फिर एक होटल में ले गया।
कार और होटल में किया दुष्कर्म
पीड़िता जब लखनऊ पहुंची तो विपिन उसका इंतजार कर रहा था। इसके बाद आरोपी विपिन उसे स्कॉर्पियो में होटल ले गया। होटल में उसने उसे एक युवक से फिल्म डायरेक्टर बताकर मिलवाया, जिसके बाद सभी आरोपी उसे छोड़ने के बहाने कार में उसके साथ बैठ गए। पीड़िता के मुताबिक रास्ते में उन लोगों ने उसे कुछ सुंघा दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया, फिर तीनों उसे होटल के कमरे में ले गए, जहां उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की आंख खुली तो वह होटल के कमरे में थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

दो आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद पीड़िता किसी तरह थाने पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस मामले में डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह ने बताया कि पीड़िता को फिल्म में काम दिलाने के नाम पर बुलाया गया और फिर होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।