बेहद दर्दनाक : नहर में डूबते 2 दोस्तों का वीडियो, 3 मिनट संघर्ष के बाद दोनों हारे जिंदगी की जंग, फिर तेज लहर आई...और दोनों बह गए 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गर्मी से राहत के लिए नहर में नहाने गए दो युवक डूब गए ....एक कुछ ही देर में तो दूसरा करीब 3 मिनट संघर्ष के बाद हारा जिंदगी की जंग...बचाने के लिए किए गए लोगों के सभी प्रयास रहे विफल!
 
सहारनपुर में बड़ी नहर में डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों नहर में नहाने गए थे। पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गोताखोर वहां पहुंचे। गोताखोरों ने उनकी तरफ ट्यूब और रस्सी फेंकी। दोनों ने रस्सी भी पकड़ ली। करीब 3 मिनट तक उन्होंने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया। तभी तेज लहर आई और दोनों बह गए।READ ALSO:-Muzaffarnagar : दो साल तक किया कुकर्म, धोखे से ले गया अस्पताल, ऑपरेशन कर बनवाया लड़की, बोला-कोर्ट मैरिज कर हम साथ रहेंगे

 

पुलिस और गोताखोरों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले। मामला थाना देहात कोतवाली चिलकाना रेड की बड़ी नहर का है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

 

 

घटना की जानकारी होते ही शमशेर और शाकिब के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्हें नहीं पता था कि शमशेर और शाकिब नहाने के बाद वापस नहीं आएंगे। दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।