सहारनपुर: शख्स ने ब्लेड से काट दिया अपना प्राइवेट पार्ट, छोटे भाई की पत्नी पर लगाया आरोप

सहारनपुर में छेड़छाड़ के आरोप से परेशान होकर एक शख्स ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। खून से लथपथ हालत में पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत अभी नहीं मिली है। फिर भी पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं, घायल शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक शख्स ने ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया।  जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला नागल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दरअसल, शख्स अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों से परेशान था। इसलिए उसने यह कदम उठाया। Read also:-एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स सावधान! सरकार की चेतावनी-जल्दी अपडेट करें वरना हैकर्स...

 

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को यहां एक घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। आसपास के लोगों को जब संदेह हुआ तो वे उस घर में पहुंचे। घर में एक शख्स खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पूरा फर्श भी खून से लाल हो गया था। शख्स की हालत बेहद गंभीर थी। आस-पड़ोस के लोग उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। लेकिन घायल की हालत इतनी गंभीर थी कि उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल शख्स का इलाज चल रहा है। 

 

पुलिस के मुताबिक, 58 साल के शख्स का कहना है कि वह अविवाहित है। उसने आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई और उसकी पत्नी हमेशा उस पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाते हैं। बताया जाता है कि वह अपने छोटे भाई की पत्नी से छेड़छाड़ करता है। इस कारण उनके घर में हमेशा कलह बनी रहती है। गुरुवार को भी इसी बात पर उनके बीच विवाद हुआ। मामला मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद वह परेशान होकर अपने कमरे में चला गया। उसने ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। लेकिन तभी उसकी चीख सुनकर पड़ोसी वहां आ गए। वे उसे अस्पताल ले गये। 

 

लिखित में शिकायत नहीं मिली 
बताया जा रहा है कि गुप्तांग काटे जाने से शख्स का काफी खून बह गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिर भी पुलिस अपने तरीके से हर पहलू पर जांच कर रही है। साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।