नोएडा : स्कूटर पर स्टंट और मेट्रो में अश्लील डांस, होली पर वायरल हुई लड़कियां और लड़का गिरफ्तार....

मेट्रो के बाद नोएडा की सड़कों पर 'अश्लील' डांस करने वाली लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही स्कूटर चला रहे लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्कूटर भी जब्त कर लिया है। 
 
होली से पहले दिल्ली मेट्रो में गुलाल के साथ रोमांटिक डांस करती लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद ये लड़कियां सड़क पर भी रोमांस करती नजर आईं। रील बनाने के लिए उन्होंने स्कूटर चलाकर स्टंट भी किया। हालांकि नोएडा पुलिस ने स्कूटर का चालान काटा था, लेकिन अब तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। READ ALSO:-Noida : पहले चालान कटा और अब पुलिस ने दर्ज किया केस, सड़क पर 'अश्लील डांस' करना लड़कियों के लिए बना मुसीबत!R

 

दो लड़कियों और एक लड़के ने मिलकर एक के बाद एक कई रील्स शेयर कीं।  किसी में वह स्टंट करती नजर आईं तो किसी में अश्लील डांस करती नजर आईं।  दोनों लड़कियां कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर सनसनी बन गईं। हालांकि, नोएडा में स्कूटर पर स्टंट के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई और अब तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 


सामने आए वीडियो में तीनों पुलिस स्टेशन के सामने खड़े हैं और स्कूटर भी वहीं खड़ा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्कूटर भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आईपीसी की धारा- 279, 290, 294, 336, 337 के तहत एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, उनके स्कूटर का करीब 80 हजार रुपये का चालान काटा जा चुका है। 

 

आपको बता दें कि लड़कियों का वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस ने उन पर भारी जुर्माना लगाया तो एक न्यूज चैनल से बात करते हुए इन लड़कियों ने कहा कि हमें पता ही नहीं था कि हम कानून तोड़ रहे हैं। कृपया हमें माफ कर दीजिए, हम सिर्फ एक रील बना रहे थे।