मुजफ्फरनगर : देवर ने लूटी इज्जत, पत्नी को पति ने बताया भाभी, फिर पति ने किया पत्नी की हत्या का प्रयास, महिला ने बताई आपबीती

देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पति ने उसकी हत्या का प्रयास किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह उसकी हत्या करने की कोशिश कर रहा था तो उसका देवर घटना का वीडियो बना रहा था। शनिवार को पीड़िता ने घटना के संबंध में एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की लेकिन आरोपी नहीं मिले।
 
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ऐसाएक मामला सामने आया है। ये जानकर आप हैरान रह जायेंगे। यहां एक महिला को उसके देवर ने पहले हवस का शिकार बनाया। फिर जब उसने अपने देवर की शिकायत अपने पति से की तो उसने भी अपने भाई का ही साथ दिया। इतना ही नहीं, उसने उससे कहा कि वह अब उसकी पत्नी नहीं है। वह अब उनकी भाभी बन गई हैं। यह सुनकर महिला के हाथ-पांव फूल गए। जब महिला ने विरोध किया तो पति ने उसे जान से मारने की कोशिश की। READ ALSO:-मेरठ: अरुण गोविल ने ट्रोल होने पर डिलीट किया ट्वीट, बीजेपी प्रत्याशी ने लिखा-हमने कैसे आंख बंद करके ऐसे इंसान पर भरोसा किया?

 

मामला खतौली कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। उसके पति के घर पर नहीं होने का फायदा उठाकर देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि 2 अप्रैल को उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जिसके बाद जब पति घर आया तो उसने उसे पूरी बात बताई। लेकिन पति ने उससे कहा कि वह अब उसकी पत्नी नहीं है। अब वह भाभी बन गई हैं। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। 

 

देवर ने बनाया वीडियो, पति ने दबाया गला
महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती बताई। महिला ने बताया कि अगले दिन उसके पति ने चुन्नी से उसका गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की। जिसका वीडियो उसके देवर ने बना लिया। ये वीडियो पुलिस से शिकायत करते वक्त दिखाया गया था। घटना के बाद से वह सदमे में है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और देवर के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापति ने की है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लेगी।  महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से महिला काफी डरी हुई है।