मौसम अपडेट: शिमला-मसूरी जैसी कड़ाके की ठंड, दिन में धूप न निकलने से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने 9 जनवरी को किया अलर्ट

इस बार ठंड में कोहरे की भूमिका बहुत प्रभावी रही है। रात में कोहरे के कारण वाहनों और ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जा रही है। दिन के समय इसकी परत सूर्य और पृथ्वी के बीच अवरोध का काम कर रही है। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। आने वाले दिनों में बारिश की भी संभावना है। 
 
मेरठ जिले के लोगों को चौथे दिन भी सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। आसमान में कोहरे की परत छाई हुई है। जिससे सूर्य की किरणें गुजरने में असमर्थ साबित हो रही हैं। धूप नहीं निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। शनिवार सुबह 11:30 बजे तापमान 11.4 डिग्री था।READ ALSO:-मेरठ : किसान की हालत नाजुक, पिता को इंसाफ न मिलने पर नाराज होकर गांव के टॉवर पर चढ़ा बेटा, मौके पर पुलिस-फोर्स

 

मौसम विभाग ने 9 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है, जिसके बाद मौसम बदल जाएगा। धूप निकलने की भी संभावना है। घना कोहरा मेरठवासियों को ठिठुर रहा है। शनिवार को दिन में भी आसमान में कोहरा छाया रहा। दिनभर हाथ-पैर सुन्न रहे।

 

 

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि अगले दो दिनों तक शीतलहर इसी तरह जारी रहेगी। 9 जनवरी को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि गेहूं समेत अन्य फसलों में संभावित बारिश को देखते हुए सिंचाई करें। 

 

मेरठ में कोल्ड डे की स्थिति
अधिकतम तापमान आमतौर पर दोपहर 2.30 बजे के आसपास होता है, जब सूर्य की किरणें अपनी पूरी तीव्रता पर होती हैं। कोल्ड डे तब होता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम होता है। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 5.5 डिग्री कम होना चाहिए। यह स्थिति लगातार दो दिनों तक बनी रहनी चाहिए। इसके बाद यदि अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री या उससे अधिक घट जाए तो उसे गंभीर कोल्ड डे कहा जाता है और यदि 7.5 डिग्री से अधिक घट जाए तो उसे अत्यंत गंभीर कोल्ड डे कहा जाता है।