Video : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर कार चालक ने महिला टोलकर्मी पर चढ़ाई कार, 160 रुपये के लिए किया जान से खिलवाड़

 
मेरठ में टोल प्लाजा कर्मचारी पर कार चढ़ाने का वीडियो सामने आया है। फास्टैग काम नहीं करने पर कर्मचारी गाड़ी रोकते हैं। एक महिला कर्मचारी कार के सामने खड़ी थी, कार की टक्कर से वह हवा में उछलकर साइड में गिर गयी। कार सवार उसका पैर कुचलते हुए भाग गए। फास्टैग काम नहीं करने के कारण कार सवार से टोल मांगा जा रहा था। कार सवार ने कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए बूम तोड़ दिया और कार दौड़ा दी।READ ALSO:-‘भिडू’ शब्द का किया इस्तेमाल या इन चीजों से की छेड़छाड़ तो भुगतना पड़ सकता है अंजाम! हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता जैकी श्रॉफ....

 

पीड़ित महिला कर्मचारी के परिवार की ओर से कार सवार के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है। घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 

 

कार सवार बूम तोड़कर भागने लगे। तभी महिला सुपरवाइजर मनीषा चौधरी निवासी पिलखुवा हापुड ने कार को रोकने का प्रयास किया। कार तेज गति से चलाई गई और महिला कर्मचारी के ऊपर चढ़ गई। संयोगवश महिला कर्मचारी उछलकर किनारे गिर गई। कार महिला कर्मचारी को भी कुछ दूर तक घसीटती ले गई। कार का पहिया उसके पैर से उतर गया। इसके बाद कार सवार मौके से भाग गए। मैनेजर प्रमोद धनखड़ ने तुरंत महिला स्टाफ को एंबुलेंस में डाला और प्राथमिक उपचार दिलवाया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का पैर ही टूट गया है। बाद में महिला के परिजनों की ओर से कार चालक के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया।

 

फास्टैग ब्लैकलिस्ट में थे। कार सवार से 160 रुपये का टोल मांगा जा रहा था। उक्त टोल बचाने के चक्कर में कार सवार ने महिला सुपरवाइजर की जान से खिलवाड़ कर दिया। उन्होंने उनके ऊपर कार चढ़ा दी और भाग गये. संयोगवश महिला उछलकर किनारे गिर गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। महिला का इलाज कराया गया है। आरोपी कार सवार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिकारियों से वार्ता की गई है।

 

घटना दुस्साहसिक है, आरोपी कार चालक के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में नंबर के आधार पर कार सवार की पहचान फाजलपुर निवासी सागर राणा के रूप में हुई। पुलिस टीम उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। -आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी