मेरठ : तेज़ रफ्त्तार कार की टक्कर से 15 फीट उछली महिला, हुई मौत, सड़क टक्कर लगने से पहले बोनट पर फिर गिरी सड़क पर, देखें VIDEO 

मेरठ में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। उधर, हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की अस्पताल में मौत हो गई।
 
मेरठ में सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला 15 फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरी। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। महिला को टक्कर मारने के बाद कार चालक भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। READ ALSO:-अब Paytm पर मिलेगा दिल्ली मेट्रो का QR कोड टिकट, ऐसे कर सकतें हैं बुक

श्रद्धापुरी फेज-2 निवासी भाजपा नेता के पति पवन ने बताया कि उनकी मां करीब 60 वर्षीय शारदा देवी चेकअप के लिए कैलाश अस्पताल जाती थीं। तीन दिन पहले उसकी मां चेकअप के लिए कैलाशी अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

 

थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। जांच के बाद आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।