मेरठ: क्लीनिक संचालिका का गुप्तांग काटने के मामले में 3 गिरफ्तार, पत्नी से छेड़छाड़ का लिया बदला

मेरठ में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में क्लीनिक संचालिका का गुप्तांग काटने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि धर्मेंद्र घर की महिला से छेड़छाड़ कर परेशान करता था।
 
mrt
मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में एक क्लीनिक संचालिका का गुप्तांग काटने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश, विक्रम और विवेक के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।Read also:-बिजनौर के स्योहारा में होली के जुलूस के दौरान पनीर व्यापारी की पिटाई, गाड़ी तोड़ी

 

आरोपियों ने बताया कि पीड़ित धर्मेंद्र, सतीश की पत्नी से छेड़छाड़ कर उसे लगातार परेशान कर रहा था। कई बार समझाने के बावजूद जब धर्मेंद्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि घायल धर्मेंद्र की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है।

 


पूछताछ में मुख्य आरोपी सतीश ने बताया कि वह परीक्षितगढ़ का रहने वाला है, जबकि विक्रम और विवेक उसके दो साले हैं और बिहार के नालंदा जिले के निवासी हैं। सतीश ने बताया कि धर्मेंद्र उसकी पत्नी को लगातार परेशान कर रहा था और उसे बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाकर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था।

 

सतीश ने आगे बताया कि इससे तंग आकर उन्होंने धर्मेंद्र को जान से मारने की योजना बनाई। योजना के तहत सतीश अपने दोनों सालों, विक्रम और विवेक के साथ धर्मेंद्र के क्लीनिक पर पहुंचा। वहां उन्होंने धर्मेंद्र को पकड़ लिया। सतीश और विवेक ने धर्मेंद्र के हाथ-पैर पकड़े, जबकि विक्रम ने धारदार ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया।

 

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।