मेरठ : सैलून के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट; ग्राहक बना कर पार्षद ने करवाया  स्टिंग, लड़कियों के फोटो दिखाकर जिस्मफरोशी करवाए जाने का आरोप  

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार शाम को पुलिस ने एक सैलून पर छापा मारा। यहां पुलिस ने सैलून की मालकिन को उसके परिजनों को सौंप दिया, जबकि मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सैलून में वेश्यावृत्ति की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
 
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार को पुलिस ने एक सैलून पर छापा मारा। यहां सैलून की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर भाजपा पार्षद ने एक लड़के से स्टिंग ऑपरेशन करवाया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। स्थानीय पार्षद और लोगों ने हंगामा करते हुए सैलून में आठ सौ रुपये में देह व्यापार कराए जाने की शिकायत की। आरोप लगाया कि महिलाओं के फोटो दिखाकर लोगों से गलत काम कराया जा रहा था।Read also:-UP : पत्नी शादी के बाद हो गई थी गायब, जब मिली तो पति बन चुका था अपनी ही पत्नी के दो साल के बच्चे का भाई

 

 पूरा मामला मेरठ की मोहनपुरी कॉलोनी का है, जहां गैलेक्सी यूनिसेक्स सैलून की आड़ में मसाज पार्लर चलाया जा रहा था। स्थानीय पार्षद उत्तम सिंह सैनी को इसकी जानकारी काफी दिनों से मिल रही थी। इसके बाद उन्होंने प्लान के मुताबिक एक व्यक्ति को अंदर भेजा। अंदर जाने पर उसे 800 रुपये में मसाज का ऑफर दिया गया। जिसके लिए उसे फोटो दिखाकर मनपसंद लड़की चुनने का ऑप्शन भी दिया गया। इसी बीच पार्षद भी पार्लर के अंदर पहुंच गए और फिर वीडियोग्राफी शुरू कर दी। पार्षद के मुताबिक छापेमारी के दौरान कई युवक-युवतियां कमरों के अंदर थे, जो हंगामा शुरू होते ही भाग गए।

 

लोगों ने बताया कि पुलिस के आने से पहले कई लड़कियां सैलून से निकलकर चली गईं। पुलिस सैलून संचालिका महिला और मैनेजर को पकड़कर सिविल लाइन थाने ले गई। परिजनों को बुलाकर महिला को उसके सुपुर्द कर दिया।

 

पुलिस की मौजूदगी में वहां कई युवक-युवतियां पकड़े गए, जिनसे पुलिस ने पूछताछ भी की। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों ने हंगामा भी किया। भारी भीड़ होने के कारण पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। सीओ अभिषेक तिवारी के मुताबिक सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी की गई थी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।