मेरठ : संगीत सोम ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, महाराणा प्रताप का अपमान करने वालों को बताया बाबर की औलाद, बोले प्रतिमा पर जूते पहनकर चढ़ाया जल 

 मैनपुरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अपमान को लेकर पूर्व विधायक संगीत सोम ने एक वीडियो जारी किया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
मेरठ सरधना के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके समर्थकों पर मैनपुरी में महाराणा प्रताप का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि अखिलेश यादव और उनके समर्थकों ने जूते पहन कर उनकी प्रतिमा पर चढ़कर महाराणा प्रताप का अपमान किया है। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके समर्थकों ने पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को खुश करने के लिए यह कृत्य किया है। Read also:-जिम कर रही महिला के पास पहुंचा अर्धनग्न जिम ट्रेनर, करने लगा महिला से मारपीट और 'जबरदस्ती'; वीडियो हुआ वायरल

 


भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक संगीत सोम का एक वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है। सरधना से पूर्व भारतीय जनता पार्टी विधायक संगीत सोम वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि सपा कार्यकर्ताओं की हरकत से पूरे देश में गुस्सा है।  आने वाले चुनाव में जनता वीर योद्धा महाराणा प्रताप का अपमान करने वालों से बदला लेगी। संगीत सोम ने प्रतिमा का अपमान करने वालों को मुगल साम्राज्य के बाबर और अकबर की संतान बताया। 

 

शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी और समाजवादी पार्टी की  प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में मैनपुरी में रोड शो किया था। आरोप है कि रोड शो के दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अपमान किया।