मेरठ : पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हुई मौत; अवैध संबंध के शक में की हत्या

उत्तर प्रदेश मेरठ के कंकरखेड़ा में आज सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी पति मौके से फरार हो गया है।
 
मेरठ में पति ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना कंकरखेड़ा थाने के लाला मोहम्मदपुर की है। पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।READ ALSO:-मेरठ : सैलून के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट; ग्राहक बना कर पार्षद ने करवाया स्टिंग, लड़कियों के फोटो दिखाकर जिस्मफरोशी करवाए जाने का आरोप

 

लाला मोहम्मदपुर में मौसम अपनी पत्नी फरजाना और अपने 6 बच्चों के साथ रहता था। दोनों की शादी को करीब 20 साल हो चुके हैं। पड़ोसियों के मुताबिक पति का किसी महिला से प्रेम प्रसंग था। जब इसकी जानकारी उसकी पत्नी फरजाना को हुई तो उसने इसका विरोध किया।

 

 

बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। उन्होंने देखा तो फरजाना खून से लथपथ पड़ी थी। तभी ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सुचिता सिंह व अन्य पुलिस बल पहुंचा। लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दौराला सुचिता सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।