मेरठ: डांस करते हुए लड़की की मौत, बहन की हल्दी की रस्म चल रही थी; डांस करते हुए अचानक गिरी, फिर उठ न पाई-Video 

 मेरठ में डांस के दौरान मौत का मामला शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में सामने आया है।अपनी चचेरी बहन की शादी में डांस करते समय एक लड़की की मौत से शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गई।
 
मेरठ में बहन के हल्दी कार्यक्रम के दौरान छोटी बहन की मौत हो गई. डांस करते वक्त वह अचानक गिर गईं। घर की महिलाओं ने उसे उठाने की बहुत कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी जान चली गयी। मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर की गली नंबर 2 का है। READ ALSO:-UP : दुष्कर्म के बाद लड़की के गाल पर लिखा अपना नाम, शादी से इनकार पर बंधक बना 3 दिन तक खेला हैवानियत का गन्दा खेल

 

घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र अहमदनगर गली नंबर-2 निवासी महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की बारात रविवार रात आनी थी। इसके चलते घर में हल्दी की रस्म का कार्यक्रम चल रहा था।

 

 

इस दौरान घर में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद परिजन रिम्शा को एक निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने रिम्शा को मृत घोषित कर दिया। रिम्शा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, परिजनों ने फिलहाल शादी का कार्यक्रम रोक दिया है।