UP : नाबालिग लड़की ने शादी से किया इंकार तो 2 बच्चों का बाप बना हैवान, घर में घुसकर गोली मारी, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

आरोपी से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि रवि डूंडाहेड़ा इलाके का रहने वाला है। उसने इंस्टाग्राम पर लड़की से दोस्ती की थी। दोनों एक दूसरे से बात करने लगे। इसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। जब ​​लड़की को पता चला कि वह शादीशुदा है तो उसने उससे बात करना बंद कर दिया और घरवाले उसकी शादी नहीं करवा रहे थे। ऐसे में गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया।
 
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहने वाले एक शख्स ने नाबालिग को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी दो बच्चों का पिता है और उसे नाबालिग से प्यार हो गया था। फिलहाल लड़की को इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।READ ALSO:-दिल्ली एयरपोर्ट पर बीड़ी से धुंआ उड़ाते दिखे ताऊ, वायरल हुए Video में ये किया जा रहा दावा

लड़की की मां ने बताया कि उसकी बेटी रवि नाम के युवक से बात करती थी, इसलिए जब नाबालिग को पता चला कि रवि शादीशुदा है तो उसे समझाया तो उसने रवि से बात करना बंद कर दिया। आरोप है कि रवि उस पर शादी का दबाव बना रहा था। उसने बताया कि उसकी बेटी आठवीं तक पढ़ी है। उसका पति एक फैक्ट्री में काम करता है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अपनी बेटी को आगे नहीं पढ़ा पाई। उसने बताया कि घटना बुधवार शाम की है। परिजन तुरंत लड़की को एमएमजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की और आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया।

 


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि गोली मारने की घटना के बाद से आरोपी रवि फरार है। लड़की को गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की ने इंस्टाग्राम पर रवि से संपर्क किया था। इसके बाद वह लड़की पर शादी का दबाव बनाने लगा। जब वह नहीं मानी तो उसने उसे गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। 

 

डीसीपी विवेक यादव ने बताया कि लड़की के पिता ने मामले में शिकायत दी है। आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है और पिस्टल बरामद कर ली गई है। लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है।