UP : स्कूटर चलाना सीख रही छात्रा से ऑटो में आए तीन युवकों ने झाड़ियों में खींचकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने लिया 3 को हिरासत में 

आरोप है कि तीन अज्ञात युवक ऑटो से आए, जिनमें से दो युवकों ने उसकी सहेली और उसके प्रेमी को पकड़ लिया और तीसरे युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों वहां से भाग गये। 
 
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल, गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में तीन लड़कों ने स्कूटी सवार एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि लड़की अपनी एक सहेली के साथ स्कूटर चलाना सीख रही थी, तभी रास्ते में उसकी सहेली का बॉयफ्रेंड आया और उसे स्कूटर चलाना सिखाने लगा। इसी दौरान एक ऑटो में तीन युवक आए और लड़की को जबरन झाड़ियों में ले गए, जहां लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। READ ALSO:-उत्तर प्रदेश के निजी उच्च शिक्षा संस्थानों में क्या फिर से SC-ST छात्र मुफ्त में पढ़ेंगे?

 

 

घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और आपबीती बताई, जिसके बाद परिजन उसे ट्रॉनिका थाने ले गए. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की पहचान के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।