धामपुर : भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

 
बिजनौर। जिले के धामपुर नगर में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव भव्यता के साथ मनाया गया। जिसमे भगवान को वस्त्र अलंकरण से लेकर भव्य शोभा यात्रा पूरे नगर में निकाली गई। जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के साथ शोभा यात्रा का स्वागत किया गया और आरती की गईं।READ ALSO:-UP : नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की मौत! पूरा परिवार हॉस्पिटल में भर्ती, खाद्य विभाग ने दी सफाई

 

भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सर्वप्रथ सुबह के समय मुख्य यजमान के रूप में ब्राह्मण सभा धामपुर के अध्यक्ष इंजीनियर अनिल कुमार शर्मा, एडवोकेट अनिल शर्मा, ब्राह्मण महासभा के महासचिव नकचेतन शर्मा, विवेक शर्मा, मीनू, परितोष शास्त्री, प्रमोद कुमार, दीपक शर्मा, आदि शर्मा व ​शिवम शर्मा द्वारा भगवान को स्नान कराया गया। उसके उपरांत वस्त्र अलंकरण श्री राधा कृष्ण मंदिर में कराया गया।